फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   61 thousand rupees in the name of buying drum sets online

ऑनलाइन ड्रम सेट खरीदने के नाम पर 61 हजार रुपये की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
61 thousand rupees in the name of buying drum sets online
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। म्यूजिलक ड्रम सेट ऑनलाइन बेचने के नाम पर 61 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी है। न्यू हाउस पिटरिया, राजकीय पॉलीटेक्निक मल्लीताल निवासी रोहन मेहर ने ओएलएक्स पर म्यूजिलक ड्रम सेट बिक्री के लिए डाला था। इस दौरान ड्रम को खरीदने के लिए उसे 12 हजार में एक ग्राहक भी मिल गया। ग्राहक ने रोहन को फोन पर बताया कि वह भारतीय सेना में तैनात है, उसे ड्रम की जरूरत है। रोहन ने इसके लिए ऑनलाइन भुगतान करने की मांग कर ड्रम तल्लीताल पहुंचाने की बात कही। इस बीच खरीदार ने रोहन से क्यूआर कोड मांगा। यह नंबर रोहन के खाते से जुड़ा होने के कारण तत्काल उसके खाते से 61 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद से उक्त नंबर बंद आने लगा। हालांकि, एक बार फोन पर संपर्क हुआ तो उस व्यक्ति ने गलती से खाते में रुपये आने की बात स्वीकार की। इसके बाद संपर्क नहीं होने पर युवक ने कोतवाली में तहरीर दी। एसआई सत्येंद्र गंगोला ने कहा जल्द ही ठगी करने वाले का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed