फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   60th foundation day of Kainchi Dham

कैंची धाम का स्थापना दिवस आज: बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, नजारा देख सभी हैरान; देखें पांच तस्वीरें

Sat, 15 Jun 2024 07:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 15 Jun 2024 07:18 AM IST
सार

कैंची धाम का आज 60वां स्थापना दिवस है। आज सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम को यहां पहुंचे 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
60th foundation day of Kainchi Dham
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंची धाम का आज 60वां स्थापना दिवस है और ऐसे में नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। कैंची धाम में सुबह 5.30 बजे बाबा नीब करौरी महाराज को भोग लगाने के बाद मालपुए का प्रसाद बंटना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

60th foundation day of Kainchi Dham
कैंची धाम मेला - फोटो : अमर उजाला
सुबह पांच बजे से बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि बाबा को भोग लगाने के साथ मेला शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि रात 9 बजे तक मालपुए का प्रसाद बंटेगा। उन्होंने कहा कि इस बार 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही अभी तक पांच हजार से अधिक लोग प्रसाद लेकर लौट चुके हैं।

60th foundation day of Kainchi Dham
कैंची - फोटो : अमर उजाला

इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम को यहां पहुंचे 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है। शुक्रवार की शाम को देश के कोने-कोने से पहुंचे 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा। मंदिर समिति की ओर से 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। सुबह से शाम तक मंदिर में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

 

विज्ञापन

60th foundation day of Kainchi Dham
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, कैंची धाम में सुबह पांच बजे बाबा नीब करौरी महाराज को भोग लगाने के बाद मालपुए का प्रसाद बंटना शुरू हुआ। बाबा के प्रति आस्था का ही यह सैलाब था की सुबह पांच बजे से चार किमी लंबी लाइन में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने घंटों इंतजार के बाद बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद लिया। मंदिर के मुख्य द्वार से भवाली और अल्मोड़ा की ओर से आने वाले भक्त बाबा के जयकारों के साथ बाबा के दर्शन करते रहे। वहीं लंबी कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
 

60th foundation day of Kainchi Dham
कैंची धाम मेला - फोटो : अमर उजाला
मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि बाबा को भोग लगाने के साथ मेला शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात से ही हजारों श्रद्धालु कैंची धाम पहुंच गए थे। साह ने कहा कि 9 बजे तक मालपुए का प्रसाद बंटेना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बार 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। साह ने कहा कि सुबह 8.30 बजे तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन और मालपुए का आर्शीवाद ले चुके हैं।
 

इधर कैंची मेले की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा मोर्चा संभाले हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीम श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़ना पड़े इसके लिए टीम लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सुबह 8.30 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed