फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   600 students who do not submit educational documents will not be able to take the exam

शैक्षिक दस्तावेज जमा न करने वाले 600 छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
600 students who do not submit educational documents will not be able to take the exam
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की शैक्षिक दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। बावजूद इसके 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने शैक्षिक दस्तावेज जमा नहीं किए। ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने से रोकने की कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे छात्रों की सूची भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन

कॉलेज के चीफ प्राक्टर डॉ. विनय विद्यालंकार ने बताया कि अंतिम दिन शनिवार को बीकॉम प्रथम वर्ष में 168, बीए में 99, बीएससी पीसीएम में 16 और बीएससी जेडबीसी ग्रुप में 13 विद्यार्थियों ने शैक्षिक दस्तावेज जमा किए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के 600 से अधिक ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिन्होंने अब तक अपने शैक्षिक दस्तावेज जमा नहीं किए। अब तक बीकॉम के कुल 725, बीए प्रथम वर्ष के 1124, बीएससी पीसीएम ग्रुप के 483 तथा जेडबीसी ग्रुप के 382 विद्यार्थी शैक्षिक दस्तावेज जमा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि बिना दस्तावेज जमा किए किसी छात्र को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। इधर, प्राचार्य के पास कई ऐसे विद्यार्थी भी पहुंचे थे जिन्होंने प्रवेश लेने के बाद ऑनलाइन फीस जमा की थी लेकिन जमा न होने के कारण उनका दाखिला नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद छात्रनेता ने किया हंगामा
हल्द्वानी। विद्यार्थी परिषद के छात्रनेता कमलेश भट्ट ने भी छात्रों की दिक्कतों को लेकर प्राचार्य कक्ष में हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थियों ने साइबर कैफे के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा किया था। लेकिन तकनीकी कारणों से साइबर कैफे से शुल्क जमा नहीं हो पाया। इसकी जानकारी बाद में छात्रों को मिली। अब पोर्टल पर फीस जमा नहीं हो पा रही है जिससे कई छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी तक थी। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने कहा कि छात्रों की इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

छात्र बोले, परीक्षा फार्म भरने की दिक्कतें दूर हों
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में दोपहर को छात्रों का दूसरा गुट पहुंचा और कुमाऊं विश्वविद्यालय के पोर्टल में परीक्षा फार्म भरने में आ रहीं दिक्कतों को दूर किए जाने की मांग की। इस समस्या को लेकर छात्रों ने प्राचार्य को कुलपति को संबोधित ज्ञापन भी दिया। उन्होंने बगैर विलंब शुल्क परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सूरज खाती, कुबेर जीना, मनीष रमोला, अंकुश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed