फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   59 people received treatment at the health camp.

Nainital News: स्वास्थ्य शिविर में 59 लोगों ने कराया उपचार

Thu, 24 Sep 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 24 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
59 people received treatment at the health camp.
हल्द्वानी। आयुर्वेद दिवस के मौके पर बुधवार को रामपुर रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में आयुष विभाग की टीम की ओर से 59 लोगों का उपचार किया गया। इनमें 41 पुरुष और 18 महिलाएं हैं। सभी को निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां भी दी गईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करते हुए दिनचर्या, ऋतुचर्या और विभिन्न रोगों से संबंधित जानकारी वाली पुस्तिकाओं का भी वितरण किया गया। शिविर में डॉ. त्रिलोक सिंह बिष्ट, डॉ. मीरा जोशी, बबीता आर्या, अजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

.............
फतेहपुर अस्पताल में औषधीय पौधों का वितरण
हल्द्वानी। बुधवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आरोग्य चिकित्सा मंदिर/प्राथमिक चिकित्सा केंद्र फतेहपुर में औषधीय पौधा वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पूर्व वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट ने चिकित्सालय में उपचार के लिए आए रोगियों को कासनी और अश्वगंधा नामक औषधीय पौधे निशुल्क वितरित किए। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम जंगपांगी ने आयुर्वेद दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लक्ष्मी, भगवती देवी, भारत भूषण, कैलाश जोशी, रेखा रावत, आनंद बल्लभ जोशी, गीता गोस्वामी, हेमा भट्ट, यशोदा भट्ट, आशा पडलिया, चंद्रा देवी रहे। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article