फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   56th anniversary tomorrow

तिब्बत समाज जारी रखेगा आजादी की लड़ाई

Sun, 08 Mar 2015 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 08 Mar 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
56th anniversary tomorrow

तिब्बती समुदाय के लोग 10 मार्च को तिब्बत की लड़ाई की 56वीं वर्षगांठ मनाएंगे। तिब्बती समुदाय के लोगों का कहना है कि जब तक तिब्बत को स्वतंत्र नहीं किया जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन


तिब्बती संघर्ष समिति के महामंत्री शेरिंग तोपगेल ने बताया कि 1959 में 10 मार्च के दिन चीन ने तिब्बत पर आक्रमण कर अपना कब्जा कर लिया था। तिब्बत की आजादी के लिए अब तक करीब 12 लाख 8 हजार 37 लोग कुर्बानी दे चुके हैं। 10 मार्च को तिब्बतियों की सभी दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन


मल्लीताल, बड़ा बाजार, मालरोड होते हुए तल्लीताल डांठ में महात्मा गांधी चौक पर तिब्बत की आजादी का संकल्प लिया जाएगा और लोअर मालरोड होते हुए जुलूस तिब्बती मार्केट पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 मार्च को महिलाएं निकालेंगी जुलूस
तिब्बती समुदाय की महिलाएं 12 मार्च को नगर के विभिन्न बाजारों में जुलूस निकालेंगी। इस दिन चीनी शासकों ने तिब्बती महिलाओं की हत्या, बलात्कार समेत तमाम अत्याचार किए। तिब्बती महिला संगठन की अध्यक्ष टासी डोलमा ने बताया कि महिला हिंसा के खिलाफ और तिब्बत की आजादी के लिए महिलाओं का जुलूस निकलेगा और तिब्बती बाजार पूरी तरह बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed