{"_id":"5d82953b8ebc3e93b31a60d4","slug":"54-new-dengue-patients-admitted-to-base-hospital-confirmed-after-elisa-test-positive-haldwani-news-hld3572121105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल में डेंगू के 54 नए मरीज भर्ती, एलाइजा जांच पॉजिटिव आने पर हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल में डेंगू के 54 नए मरीज भर्ती, एलाइजा जांच पॉजिटिव आने पर हुई पुष्टि
विज्ञापन
हल्द्वानी बेस अस्पताल में एक बेड पर भर्ती दो-दो मरीज। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पूरा शहर डेंगू से डरा हुआ है। जिस घर में जाओ वहां कोई न कोई सदस्य अस्पताल का चक्कर लगाते मिल रहा है। हल्द्वानी के सरकारी और निजी अस्पताल में पहुंचे 75 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे डेंगू के 54 संदिग्ध मरीजों में एलाइजा जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। साथ ही बुखार के भी 99 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुशीला तिवारी अस्पताल में 130 बुखार के मरीज भर्ती हुए। इनमें चार मरीजों में एलाइजा जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। प्राइवेट में 17 मरीजों में एलाइजा जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। आसपास के क्षेत्रों में भी लोग बुखार की चपेट में आकर भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
बुधवार को बेस अस्पताल में डेंगू और बुखार से ग्रस्त 153 मरीज पहुंचे जिनमें से 54 की एलाइजा जांच के बाद उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई है। शेष 99 मरीजों में बुखार की शिकायत मिली। साथ ही सुशीला तिवारी अस्पताल में भी रोजाना डेंगू के मरीज पहुंचे रहे हैं। दोनों अस्पतालों में डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या से अस्पताल में मरीजों को बेड भी उपलब्ध नहीं हो रहे हैं जिससे एक बेड पर दो से तीन मरीज लेटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक फर्सवाण भी डेंगू की चपेट में
हल्द्वानी। कपकोट क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित फर्सवाण भी डेंगू के शिकार हुए हैं। उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन दिन पूर्व बुखार की शिकायत होने पर ललित फर्सवाण को कपकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। प्लेटलेट्स 70 हजार होने पर डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर भेजा था। इसके बाद उन्हें हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-------------
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कहा कि डेंगू की बीमारी से निबटने में प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य महकमा विफल साबित हुआ है। बाद में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि बेस अस्पताल से जांचों को प्राइवेट लैब से कराया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में एक-एक बेड पर दो से तीन मरीज भर्ती कराए जा रहे हैं। निगम फागिंग के दौरान सिर्फ डीजल का धुआं उड़ा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में जिला महामंत्री हेमंत साहू, सचिन राठौर, हेमंत पाल आर्या, मो.अनीस, शारिक खान, दीपा खत्री, रईस मसूदी, प्रशांत नेगी, इंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
जागरूकता और फागिंग अभियान चलाया
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इंदिरा नगर बड़ी मस्जिद, मीनार मस्जिद, पटरी लाइन, बरसाती नाला में इ फागिंग की। साथ ही पर्चे बांटकर लोगों को जागरूक किया। अपर चिकित्सा अधिकारी डा. रश्मि पंत ने दमुवाढूंगा क्षेत्र, राजपुरा, ढोलक बस्ती में जाकर लोगों को जागरूक किया। उधर, अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से बुधवार को दमुवाढूंगा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें कई लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और दवाइयां बांटी गईं।