{"_id":"5c9e879fbdec221473374a01","slug":"51553893279-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस बूथ पर ड्यूटी, वहीं वोट डाल सकेंगे कार्मिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस बूथ पर ड्यूटी, वहीं वोट डाल सकेंगे कार्मिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों के लिए अच्छी खबर है। जिस पोलिंग बूथ पर उनकी ड्यूटी लगाई गई है, वह चाहें तो उसी बूथ पर वोट डाल सकते हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से कार्मिकों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) जारी किए जाएंगे।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि जिले में 5057 सर्विस वोटर हैं। इनमें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में 1023, भीमताल में 769, नैनीताल में 708, हल्द्वानी में 507, कालाढूंगी में 1449 एवं रामनगर में 601 कार्मिकों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले चुनावों में कार्मिकों को मतदान के लिए पोस्टल बैलेट जारी किए जाते थे। इस बार पोस्टल बैलेट के साथ ही उन्हें इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे, जिसे दिखाकर वह उस पोलिंग बूथ पर वोट डाल सकेंगे, जिसमें उनकी ड्यूटी लगाई गई है। ईडीसी से वोट डालने के लिए कार्मिकों को फार्म 12 (ए) भरना होगा, जबकि पोस्टल बैलेट डालने पर फार्म 12 भरना होगा। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट के लिए प्रत्येक बूथ पर अलग से काउंटर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी मतदान टीमों को उक्त दोनों फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिस बूथ पर ड्यूटी, वहीं वोट डाल सकेंगे कार्मिक
सर्विस वोटरों को जारी होंगे इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट
सरस से सप्लाई हो रहा खाना, कार्मिक परेशान
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज परिसर में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों की सुविधा के लिए बनाया गया इंद्रा अम्मा भोजनालय में खाना सरस मार्केट स्थित इंद्रा अम्मा भोजनालय से सप्लाई किया जा रहा है। ऐसे में कार्मिकों को कई बार खाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे चुनावी कामकाज बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर छपने के बाद जिला प्रशासन ने एमबीपीजी कॉलेज में इंद्रा अम्मा भोजनालय तो खुलवा दिया, लेकिन उक्त भोजनालय में खाना नहीं बनाया जा रहा है, यहां सरस मार्केट स्थित भोजनालय से खाना लाया जा रहा है। सरस बाजार से एमबीपीजी कॉलेज परिसर तक पहुंचने में खाना ठंडा भी हो जा रहा है। दोपहर में कई बार कैंपस के भोजनालय में खाना खत्म होने की स्थिति में कार्मिकों को इंतजार करना पड़ रहा है। यही नहीं इस भोजनालय में पेयजल की भी कोई व्यवस्था नहीं है। कार्मिकों ने परिसर के इंद्रा अम्मा भोजनालय में खाना बनवाने और पानी का टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की है। ब्यूरो