{"_id":"5c7c3a10bdec22270200edca","slug":"51551645200-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी झील, सूखाताल झील और सरिताताल झील को जल्द मिलेगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी झील, सूखाताल झील और सरिताताल झील को जल्द मिलेगा बजट
विज्ञापन
nainital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनी झील, सूखाताल, सरिताताल झील को जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग को शासन से पुख्ता आश्वासन मिला है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले पैसा भेज दिया जाएगा। इसके बाद नालों का जीर्णोद्धार होगा। सूखाताल झील को गहरा कर सरिताताल झील का नवीनीकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने करीब डेढ़ साल पहले नैनी झील को पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। इसके बाद अमृत योजना से सात करोड़ रुपये देने का पत्र सिंचाई विभाग के पास आया। एक साल तक बजट देने को लेकर पत्र विभाग के पास आते रहे, लेकिन बजट नहीं आया। पिछले दिनों सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शासन से संपर्क किया। अधिकारियों ने तर्क दिया कि इसी माह वित्तीय वर्ष की समाप्ति है। आचार संहिता भी लगने वाली है। इसलिए शासन से आश्वासन पर सिंचाई विभाग ने पिछले दिनों टेंडर निकाल दिये। अब बजट आने का इंतजार किया जा रहा है। एई डीडी सती ने बताया कि जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। बजट मिलते ही सुधारीकरण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
नैनी, सूखाताल, सरिताताल के सुधारीकरण की उम्मीद
आचार संहिता को देखते हुए सिंचाई विभाग निकाल चुका है टेंडर