फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मियों ने दिए धरना

मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मियों ने दिए धरना

Tue, 19 Feb 2019 01:39 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मियों ने दिए धरना
रामनगर के बीएसएनएलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी/नैनीताल/रामनगर। बीएसएनएल के कर्मचारी आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। कर्मियों ने महाप्रबंधक कार्यालय में धरना दिया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि कर्मी तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

ऑल यूनियन एवं एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल के आह्वान पर आठ सूत्री मांगों को लेकर कर्मियों ने हड़ताल की। सभा में यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रबंधन और केंद्र सरकार लगातार मांगों को अनसुना कर रही है। तीन दिवसीय हड़ताल के बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राजीव कुमार, सर्वेश चौहान, अनूप गोस्वामी, आरएस गड़िया, रवि तिवारी, जीएस बिष्ट, पीएस जंतवाल आदि थे। नैनीताल में बीएसएनएल एंप्लाइज यूनियन के शाखा अध्यक्ष दीप कुमार, सचिव जेएस खाती, चंदन पाठक, दीपक भंडारी, राजीव, भाष्कर दास, कुबेर सिंह, आनंद सिंह, महेश भट्ट आदि थे। टेलीफोन एक्सचेंज रामनगर में केएस रावत, केएस बिष्ट, देव सिंह कंडारी, टीके सेमवाल, आकाशदीप चौहान, पी अभिमन्युु, सुरेश कुमार, आरएस वर्मा, नकुल आदि रहे।
विज्ञापन



मांगों को लेकर हड़ताल पर बीएसएनएल कर्मी
महाप्रबंधक कार्यालय में किया प्रदर्शन, नारेबाजी
आठ सूत्री मांगों को लेकर तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे

ये हैं प्रमुख मांगें
1. 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ तीसरा पे रिवीजन लागू करना।
2. बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों के अनुसार बीएसएनएल को 4 जी स्पेक्ट्रम का आवंटन।
3. बीएसएनएल द्वारा सरकार के नियम के अनुसार पेेंशन का अंशदान का भुगतान।
4. बीएसएनएल के सेवानिवृत्त लोगों को 01.01.17 से पेंशन का पुनरीक्षण।
5. दूसरी वेतन कमेटी के बकाया मुद्दों का हल।
6. बिना किसी देरी के बीएसएनएल का भूमि प्रबंधन नीति के लिए स्वीकृति।
7. बीएसएनएल को सभी परिसंपत्तियों के उत्तराधिकार, हस्तांतरण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करना।
8. बीएसएनएल के मोबाइल टावरों के रखरखाव के आउटसोर्सिंग का प्रस्ताव रद्द करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed