फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कम खर्च में जल्दी माल पहुंचाएगी एमएनजी ट्रेन

कम खर्च में जल्दी माल पहुंचाएगी एमएनजी ट्रेन

Fri, 09 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
कम खर्च में जल्दी माल पहुंचाएगी एमएनजी ट्रेन
ट्रेन 18
हल्द्वानी। सिडकुल की ऑटोमोबाइल कंपनियों को अब रेलवे की कंपनी कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकोर) ने कम खर्च में जल्द माल पहुंचाने की सुविधा दी है। कॉनकोर को न्यूली मोडिफाइड गुड्स ट्रेन (एनएमजी) ट्रेन मिलीं हैं। इस ट्रेन से कम समय में ऑटोमोबाइल पूरे देश में कहीं भी पहुंचाया जा सकता है। ट्रेन को रेलवे ने प्राथमिकता में रखा है। रुद्रपुर के सिडकुल स्थित कॉनकोर से पांच अक्तूबर से एनएमजी ट्रेन की पहला रैक भी भेजा जा चुकी है।
विज्ञापन

रेलवे ने वर्ष 2014 में सिडकुल के साथ मिलकर रुद्रपुर में सिडकुल कॉनकोर इंफ्रा लिमिटेड की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य सिडकुल के उद्यमियों को कच्चा माल लाने और तैयार माल बाहर भेजने की सुविधा देना था। रुद्रपुर में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोका लेलैंड और बजाज मोटर्स जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियां हैं। इन कंपनियों का मॉल देश के दूसरे हिस्सों में जल्दी पहुंचाने के लिए रेलवे ने रुद्रपुर में भी एनएमजी ट्रेन शुरू की है। रेलवे के पास इस समय देश में करीब 18 एनएमजी ट्रेन हैं। यह डिमांड के अनुसार देश के किसी भी हिस्से में भेजी जाती है।
विज्ञापन


क्या है एनएमजी ट्रेन
एनएमजी ट्रेन को यात्री ट्रेनों से ही तैयार किया गया है। रेलवे ने खराब हो चुकी यात्री ट्रेनों को अंदर से नया रूप दे दिया है। इसमें अलग-अलग डिब्बे नहीं हैं। एक ट्रेन 25 रैक के बराबर है। एनएमजी ट्रेन को विशेषकर ऑटोमोबाइल के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एक साथ करीब 125 वाहन रखने की जगह है। यह ट्रेन के पीछे के हिस्से में खुलती है। इसका इंजन रास्ते में बदला नहीं जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सड़क परिवहन का ही था सहारा
ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनियों को माल भेजने की लिए पहले सड़क परिवहन का ही सहारा था। सड़क परिवहन से माल भेजने में समय और किराया ज्यादा लगता था। सिडकुल में एमएनजी ट्रेनों में करीब चार घंटे में ही माल लदान होता है। रेलवे और सड़क परिवहन में करीब 50 फीसदी का अंतर है।

चार और ट्रेनों की डिमांड
सिडकुल में एनएमजी ट्रेन की शुरूआत पांच अक्तूबर को हुई थी। एक ट्रेन टाटा मोटर्स ने गुवाहाटी के लिए बुक की थी। एक ट्रेन दो नवंबर को यहां पहुंची। एक महीने के भीतर ही इस ट्रेन को चार कंपनियों ने बुक कराया है।


इन शहरों के लिए है डिमांड
सिडकुल से एमएनजी ट्रेनों देश के किसी भी हिस्से में माल ले जा सकती है, लेकिन पूर्वोत्तर के राज्य असोम, हैदराबाद तथा एर्नाकुलम की डिमांड ज्यादा है।

एमएनजी ट्रेन की सुविधा हाल ही में सिडकुल से शुरू की गई है। रेलवे ने इस ट्रेन को प्राथमिकता में रखा है। इस ट्रेन से देश के किसी भी हिस्से में माल जल्दी पहुंचेगा।
-भाग्यमणि सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कॉनकोर, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed