{"_id":"5b539a9f4f1c1b4e748b64b1","slug":"51532205727-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी मैटलाइफ बैडमिंटन प्रतियोगिता में उतराखंड के खिलाड़ियों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी मैटलाइफ बैडमिंटन प्रतियोगिता में उतराखंड के खिलाड़ियों का जलवा
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
दिल्ली में हुई पीएनबी मैटलाइफ जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में शिवम मेहता, अराध्य प्रताप सिंह ने स्वर्ण, मनसा रावत ने रजत और आन्या चौहान, ध्रुव नेगी और अंश नेगी ने कांस्य पदक जीता है।
उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि 17 ये 21 जुलाई तक आयोजित पीएनबी मैटलाइफ जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर-13 के एकल मुकाबले में अराध्य प्रताप सिंह को सेमिफाइनल के मुकाबले में वाकओवर मिला और उन्होंने फाइनल में प्रवेश किया। जहां इनका मुकाबला हर्षित दाहिया से हुआ जिसमें सीधे सेटों में 21-16, 21-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया और स्वर्ण पदक जीता। बालक अंडर-15 के एकल मुकाबले में शिवम मेहता ने सेमीफाइनल के मुकाबले में राधव चंद्र दात को 21-18, 16-21, 20-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में देव महेश्वरी से हुए मुकाबले में 22-20, 21513, 21-169 के कड़े मुकाबले में खिताब अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा बालक अंडर-13 के एकल मुकाबले में ध्रुव नेगी और अंश नेगी भी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे, लेकिन किन्हीं कारणवश सेमिफाइनल नहीं खेल पाने के कारण उन्हें प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला।
बालिका वर्ग अंडर-15 के एकल मुकाबले में मनसा रावत ने सेमीफाइनल मुकाबले में शाना वर्मा को 21-16, 21-17 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मनसा का मुकाबला मुस्कान शंगवान से हुआ और 21-19, 21-15 के कड़े मुकाबले में हारने के बाद रजत पदक जीता। बालिका अंडर 15 के एकल मुकाबले में आन्या चौहान ने सेमीफाइनल मुकाबले में मुस्कान शंगवान से 21-18, 23-21 से हारकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 और अंडर- 15 बालिका एकल वर्ग में वर्तिका सिंह क्वाटर फाइनल तक पहुंचीं। खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय कोच डीके सेन, प्रकाश पादुकोन को दिया। इधर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है।