{"_id":"5b5247634f1c1b50748b6375","slug":"51532118883-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हील-पाना के दौड़ रही हैं रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हील-पाना के दौड़ रही हैं रोडवेज की बसें
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रोडवेज बसों में आवश्यक व्हील-पाना जैसे टूल्स तक नहीं है। ऐसे में जब नैनीताल रोड पर रोडवेज की एक बस पंचर हो गई, तो पंचर बस को सड़क पर खड़ी कर चालक, परिचालक टायर को बदलने के लिए व्हील-पाना का इंतजार करते रहे। ऐसे में नैनीताल रोड पर करीब डेढ़घंटे तक जाम लगा रहा।
नैनीताल से हल्द्वानी आ रही रोडवेज की बस यूके07पीए 3187 जैसे ही नैनीताल रोड पर एसडीएम कोर्ट के पास पहुंची की बस का अगला टायर पंचर हो गया। चालक राजू ने बस को वहीं पर खड़ा कर दिया। उधर बारिश के बीच नैनीताल से आए 22 यात्री भीगते हुए हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पहुंचे। उधर बस पंचर होने के चलते सड़क में जाम भी लग गया। चालक राजू से जब पूछा गया कि गाड़ी का टायर क्यों नहीं बदला जा रहा है तो उसका कहना था कि बस में व्हील-पाना, जग नहीं है। अधिक कूरेदने पर उसने बताया कि उसकी बस नैनीताल रूट में चलती है। बस से व्हील-पाना, जग चोरी हो जाता है। इस कारण बस में इसे नहीं रखा गया है। कहा कि कार्यशाला से सामान मंगाया गया है। उधर डेढ़ घंटे में व्हील पाना और जग आए। इसके बाद टायर सही हुआ। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोडवेज के चालक कितने लापरवाही से गाड़ी चला रहे हैं। ये बसों में जरूरी सामान तक नहीं रखते हैं। अगर ये बस नैनीताल से आते वक्त जंगल में खराब होती तो यात्रियों को कितनी परेशानी उठानी पड़ती।
एसडीएम कोर्ट के सामने लगा जाम
डेढ़ घंटे बाद आया व्हील पाना तब हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पहुंची बस