{"_id":"5af32e7c4f1c1b84098b924c","slug":"51525886588-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल इंटर कालेज में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल इंटर कालेज में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू
Updated Wed, 09 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नेशनल इंटर कालेज में चार दिनी स्काउट-गाइड द्वितीय सोपान टोलीनायक शिविर शुरू हो गया है। शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने कैडेटों से अनुशासन को तरजीह देने का आह्वान किया। शिविर में मेजबान विद्यालय सहित ब्लॉक के कई विद्यालयों के स्काउट-गाइड भाग ले रहे हैं।
चार दिनों तक कैडेट अब स्काउट-गाइड शिविर के नियम, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, गांठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, तंबू निर्माण आदि का प्रशिक्षण लेंगे। शिविरार्थियों को गाइड कमीश्नर रेवती बिष्ट और मुख्य प्रशिक्षक गेंदन लाल प्रशिक्षण देंगे। शिविर में नेशनल इंटर कालेज के अलावा मिशन इंटर कालेज, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकीय आदर्श इंटर कालेज, छावनी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज के स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं। शिविर में महेंद्र पाल सिंह बिष्ट, मनीष जौन, तारा दत्त सती, धीरज वर्मा, कमला रिखाड़ी, रीना रानी आदि भी सहयोग कर रहे हैं।