फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबी में छात्रों के 600 से अधिक प्रार्थनापत्रों का पुलिंदा तैयार

एमबी में छात्रों के 600 से अधिक प्रार्थनापत्रों का पुलिंदा तैयार

Wed, 25 Apr 2018 02:06 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
एमबी में छात्रों के 600 से अधिक प्रार्थनापत्रों का पुलिंदा तैयार
student shimla
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं की कुमाऊं विश्वविद्यालय को लेकर कितनी समस्याएं हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्कशीटों में खामियों और परीक्षा परिणाम संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रार्थनापत्र जमा करने के नोटिस पर कुमाऊं विवि के कैंप कार्यालय में प्रार्थनापत्रों का गठ्ठर लग गया। मंगलवार दोपहर तीन बजे तक 600 से अधिक प्रार्थनापत्र जमा किए गए हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कैंप कार्यालय प्रभारी अनिल कपूर डब्बू ने बताया कि एमबी कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा परिणाम संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए विश्वविद्यालय में कुलपति की अध्यक्षता में बैठक की गई थी। बैठक में तय हुआ था कि विद्यार्थियों की परीक्षा परिणाम से लेकर जो भी समस्याएं हैं उनके प्रार्थनापत्र एकत्र कर लिए जाएं। मंगलवार तीन बजे तक का समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि कॉलेज के परीक्षा विभाग के साथ ही कैंप कार्यालय में 600 से अधिक प्रार्थनापत्र जमा हुए हैं। कैंप प्रभारी ने बताया कि इन प्रार्थनापत्रों के गठ्ठर को लेकर कैंप कर्मचारी बुधवार को विश्वविद्यालय जाएंगे और निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकतर विद्यार्थियों के प्रार्थनापत्रों में परीक्षा परिणाम की त्रुटियों के अलावा बीए प्रथम सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूटने संबंधी प्रकरण हैं। उन्होंने इस संबंध में विवि के सहायक परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत से भी बात की तथा विद्यार्थियों से समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed