{"_id":"5ad268ab4f1c1b65098b4818","slug":"51523738795-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर शोभायात्रा और मुख्य कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर शोभायात्रा और मुख्य कार्यक्रम
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ambedkar statue
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डॉ. आंबेडकर मिशन उत्तराखंड एवं जयंती समारोह की ओर से मंगल पड़ाव स्थित पार्क में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल रौतेला रहे। इसके पश्चात शोभायात्रा निकाली गई। जो नैनीताल रोड होते हुए एमबी इंटर कालेज के मैदान में जाकर सभा में तब्दील हो गई। यहां मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एससी एसटी एक्ट का मुद्दा कांग्रेस संसद में जोरदार ढंग से उठाएगी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि समाज में समरसता से ही देश का विकास हो सकता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष जीआर टम्टा ने कहा कि हमें ऐसी सरकार चाहिए जो मनुवादी सोच को हटाकर सभी धर्मों और जातियों के हित में कार्य करें। कार्यक्रम में मंडी सभापति सुमित हृदयेश, सपा नेता शुएब सिद्दीकी, डॉ. जगदीश प्रसाद, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी, सुधीर प्रसाद, सूरज प्रकाश, दीपक चन्याल, बीआर आर्या, हरीश आर्या आदि ने विचार रखे। संचालन शंकर लाल ने किया।
डॉ. आंबेडकर मिशन एवं समाज कल्याण समिति की ओर से काठगोदाम में आंबेडकर जयंती मनाई गयी। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया इस दौरान रीतेश कुमार, मोहन सिंह, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, राजू भारती, बिहारी लाल सहित तमाम लोगक मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर मिशन एवं समाज कल्याण समिति की ओर से काठगोदाम में आंबेडकर जयंती मनाई गयी। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया इस दौरान रीतेश कुमार, मोहन सिंह, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, राजू भारती, बिहारी लाल सहित तमाम लोगक मौजूद रहे।
विज्ञापन