फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जय-जय बजरंग बली...

जय-जय बजरंग बली...

Sun, 01 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
जय-जय बजरंग बली...
हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। हनुमानगढ़ी काठगोदाम में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। काठगोदाम हनुमानगढ़ी मंदिर में दिन में 12 बजे से पूरे काठगोदाम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राम दरबार, भोले नाथ, भगवान गणेश जी की झांकी, साधु-संतों की टोली आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा में बच्चों, महिलाओं, पुरुषों ने हिस्सा लिया। कई जगह फल, शर्बत पिलाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के बाद हनुमान जी को 211 किलो बेसन के लड्डु का भोग लगाया गया। जागेश्वर से छोल्यारों की टीम बुलाई गई। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मारुत मंडल के सदस्यों समेत स्वामी शंभू गिरी महाराज, नयनदास, बाल व्यास कपिल देव, त्रिवेणी गिरी, कुंदन मेहता, हिमांशु जोशी, दिगंबर संभल, प्रदीप बिष्ट, अजय जोशी, नरेंद्र बिष्ट, महेश बिष्ट, विकास तिवारी आदि थे। वहीं रामपुर रोड से लेकर काठगोदाम तक हनुमान भक्तों ने पंडाल लगा राहगीरों को प्रसाद बांटा। मटर, आलू की सब्जी, चने, छोले, पूरी, हलवा, बूंदी का प्रसाद बांटा गया। हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने हनुमान जन्मोत्सव पर लालडांठ स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर स्थित हनुमान जी की मूर्ति को 251 किलो बूंदी का भोग लगा प्रसाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। कोतवाली के पास स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 150 किलो लड्डुओं का भोग लगा कचौड़ी, आलू के गुटखे, हलुवा, छोले, बूंदी का प्रसाद बांटा। रूपनगर स्थित बालाजी मंदिर में कलाकारों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। महाआरती, लड्डुओं का भोग लगाया गया। प्राचीन संकटमोचन हनुमान मंदिर में चांदी के चोले, फूलों से बजरंग बली का शृंगार किया। साईं परिवार के भाष्कर जोशी के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड पाठ कर भक्तों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed