{"_id":"5aac0c9c4f1c1b8c778b6039","slug":"51521224860-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ब्लॉक संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई।
उद्घाटन करते हुए उपशिक्षा अधिकारी डीएल आर्य ने अभिभावकों से गर्भस्थ शिशु की नियमित जांच कराने और गर्भावस्था के दौरान खान पान पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। डॉ. दीपक भट्ट ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान सही पोषण नहीं होने से बच्चे कई बार दिव्यांगता के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को दी जानी वाली सुविधाओं और सहायता के बारे में जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी फकीर राम ने पेंशन और छात्रवृत्तियों के बारे में बताया। इस दौरान अभिभावकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया गया। ब्लॉक समन्वयक राधेश्याम गुप्ता ने भी कई जानकारियां दीं। संचालन दीपक पांडे ने किया। वहां बचे सिंह, देवेंद्र सिंह, हरक सिंह, लच्छी राम, बालम सिंह, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के पूरन जोशी, नरेश कुमार आदि थे।