फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अनाड़ी चालक ने उड़ा दिया बूथ

अनाड़ी चालक ने उड़ा दिया बूथ

Wed, 21 Jun 2017 02:36 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
अनाड़ी चालक ने उड़ा दिया बूथ
अनाड़ी ट्रक ड्राइवर ने पुलिस बूथ उड़ाया
विज्ञापन

हल्द्वानी। अनाड़ी ट्रक ड्राइवर ने सोमवार रात गौलापार खेड़ा तिराहा स्थित पुलिस बूथ को टक्कर मारकर उड़ा दिया। बूथ में तैनात सिपाहियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इस दौरान सिपाही की रायफल टूट गई और बुलेट मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घायल सिपाहियों ने पीछा कर ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। पता चला कि ट्रक को हेल्पर चला रहा था।
पुलिस बूथ में दो सिपाही देवेंद्र पवार और चंदन सिंह नेगी सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे ड्यूटी पर थे। अचानक काठगोदाम की ओर से तेज रफ्तार ट्रक आया और बूथ पर टक्कर मार दी। इससे घबराए दोनों सिपाही किसी तरह रायफल छोड़कर पीछे की ओर भागे। इस बीच ट्रक ने दूसरी बार भी टक्कर मारी। सिपाही देवेंद्र पवार को सीने में चोट पहुंची लेकिन चंदन कूदने में सफल हो गया। ट्रक का पहिया चढ़ने से सिपाही की रायफल टूट गई और बुलेट मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस बूथ चिपक गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर स्टेडियम रोड की तरफ भागने लगा लेकिन सिपाहियों ने पीछा कर ट्रक को घेरकर उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया ड्राइवर दर्शन सिंह चमोली जिले के चिडिगा थरासी का रहने वाला है। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी की पूछताछ की तो उसने बताया कि ब्रेकर पर ट्रक जाने के बाद उछल गया। अचानक ब्रेक की जगह स्लेटर पर पैर पड़ने से ट्रक बेकाबू हो गया था। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर धारा 279, 337,2/2 पब्लिक प्रापर्टी डैमेज प्रीवेंशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हेल्पर की नासमझ पड़ गई भारी
हल्द्वानी। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि ट्रक मालिक बागेश्वर का रहने वाला है। ट्रक पर दूसरा चालक रोड ड्यूटी करता था लेकिन सोमवार की रात उसने ट्रक अपने हेल्पर को थमा दिया था। हेल्पर को तेज रफ्तार के दौरान ट्रक मोड़ने की कला नहीं आती थी। इसी कारण उसने पुलिस बूथ में टक्कर मार दी। टकराने की आवाज सुनने पर तिराहे पर मौजूद लोगों ने समझा कि सिपाही हादसे का शिकार हो गए हैं। वे दौड़कर पहुंचे और घायल सिपाही को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed