{"_id":"593ada234f1c1baa238b45a9","slug":"51497029155-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का मोदी फेस्ट बना सैलानियों के धैर्य का टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का मोदी फेस्ट बना सैलानियों के धैर्य का टेस्ट
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का मोदी फेस्ट बना सैलानियों के धैर्य का टेस्ट
नैनीताल।
शुक्रवार को जहां सरोवर नगरी में भाजपाइयों ने मोदी फेस्ट मनाया वहीं बाहर से घूमने आए सैलानियों के लिए मोदी फेस्ट उनके धैर्य का टेस्ट साबित हुआ। ऐसा इसलिए क्योंकि मूसलाधार बरसात और मुख्यमंत्री की मौजूदगी घंटों तक सैलानियों के लिए परेशानी का सबब साबित हुई।
एक ओर सैलानियों की वाहनों की कतार तो दूसरी ओर वीवीआईपी फ्लीट के चलते नगर मानो कुछ देर के लिए ठहर सा गया। कदम-कदम पर सैलानी और स्थानीय लोग परेशान दिखे। हाल यह था कि छोटे-छोटे बच्चों के साथ सैलानियों के लिए सड़क पर पैदल चलना भी मुसीबत भरा साबित हो रहा था।
शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को नैनीताल पहुंचना था। सीएम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन चाक चौबंद था। लेकिन अचानक मौसम खराब होने और तेज बरसात के चलते मुख्यमंत्री लगभग घंटे भर देरी से नैनीताल पहुंचे। इस दौरान तल्लीताल से लेकर मल्लीताल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती थी।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे के करीब नगर में भारी संख्या में सैलानी पहुंच चुके थे। अपर माल रोड पर सैलानियों की खासी चहल पहल थी। इसी दौरान तेज बरसात हुई तो सैलानी बरसात से बचने के लिए इधर उधर भागते नजर आए। जैसे तैसे माल रोड व अन्य स्थानों पर चहलकदमी कर रहे सैलानियों को होटल, रेस्टोरेंटों और अन्य दुकानों में बरसात से बचने के लिए जगह मिली।
उसके कुछ देर बाद ही सीएम के ज्योलीकोट पहुंचने की खबर आते ही सड़कों पर तैनात पुलिस फोर्स सक्रिय हो गई और माल रोड से वाहनों को हटाने के लिए माइक पर एलाउंस किया जाने लगा। दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब सीएम का काफिला नैनीताल पहुंचा तो भवाली रोड और अपर माल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद करा दी गई।
इससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई और काफी देर तक सैलानी अपने वाहनों में फंसे रहे। सीएम के बोट हाउस क्लब पहुंचने पर पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारियों की गाड़ियां अपर माल रोड पर नो पार्किंग जोन में खड़ी हो गईं। इससे भी यातायात बाधित हुआ। पंत पार्क सैलानियों के घूमने का पसंदीदा स्थान है यहां सैलानी न केवल चहलकदमी करते हैं बल्कि कई जगह बैठकर थकान भी मिटाते हैं लेकिन शुक्रवार को पंत पार्क पर मोदी फेस्ट के आयोजकों का कब्जा रहा।
पूर्ववर्ती सरकारों में बिकती थी डीएम और एसएसपी की कुर्सी
मोदी फेस्ट के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर देश और प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तभी से भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में डीएम और एसएसपी तक के तबादलों में खेल होता था। डीएम और एसएसपी की कुर्सी बिकती थीं लेकिन भाजपा के शासन में अधिकारियों को तबादले की जानकारी तब होती है जब आदेश पहुंचता है।
भारत रत्न पंडित पंत की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मोदी फेस्ट कार्यक्रम से वापस लौटते वक्त मल्लीताल पंत पार्क में स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अपने संक्षिप्त संबोधन में सीएम रावत ने कहा कि भारत रत्न पंडित पंत के राजनीतिक और सामाजिक कार्यों से भारत के नहीं बल्कि दूसरे देशों के लोग भी प्रेरणा लेते हैं।
सीएम का स्वागत करने वालों में समिति के संयोजक पूरन मेहरा, ललित भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, गोपाल रावत, विमला अधिकारी, कामेश्वर प्रसाद काला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा बीना आर्या, दिनेश सांगुड़ी, चंद्रशेखर रावत, बीसी हर्बोला आदि शामिल थे।
धक्का मुक्की के बीच आशा कार्यकर्ताओं ने सीएम तक पहुंचाई बात
पंत पार्क में जिस स्थान पर मोदी फेस्ट कार्यक्रम चल रहा था वहां खासी भीड़ थी। सीएम से मुख्य मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी मंच की ओर चढ़ने वाली सीढ़ियों पर खड़े हो गए और उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी को भी मंच तक नहीं पहुंचने दिया।
इस दौरान कई संगठनों से जुड़े लोग सीएम को ज्ञापन देेने पहुंचे थे लेकिन वह सीएम तक नहीं पहुंच सके क्योंकि सुरक्षा कर्मियों ने रास्ते में ही रोककर उनसे ज्ञापन ले लिए लेकिन उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता भारी धक्का मुक्की के बीच सीएम तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहीं। धक्कामुक्की के बीच ही कमला कुंजवाल ने मुख्यमंत्री को आशा वर्कर्स की समस्याएं बताते हुए उनका समाधान कराने की मांग की।