फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   50 percent voting in the election of the new executive of the Boat House Club

बोट हाउस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव में 50 फीसदी मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
50 percent voting in the election of the new executive of the Boat House Club
बोट हाउस क्लब में नई कार्यकारणी के लिए मतदान करते मतदाता। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर की प्रतिष्ठित संस्था बोट हाउस क्लब की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव के तहत शनिवार को मतदान हुआ। रात्रि आठ बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में लगभग 50 फीसदी सदस्यों ने मतदान किया जबकि इससे पूर्व 1058 सदस्य ई-वोटिंग के तहत ऑनलाइन मतदान कर चुके हैं। इस वर्ष ऑनलाइन मतदान की व्यवस्था भी शुरू होने से आज आने वाले नतीजे चौंकाने वाले रह सकते हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी रजत टंडन एवं गोपाल कृष्ण वर्मा की ओर से एक वर्षीय कार्यकारिणी के लिए दोपहर दो बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। प्रशासनिक अधिकारी जीबी जोशी के मुताबिक भौतिक रूप से मतदान की प्रक्रिया के तहत लगभग 50 फीसदी वोट पड़े। रविवार को मतों की गणना के साथ ही विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। ऑनलाइन वोटिंग सुविधा होने से इस वर्ष कुल 2000 सदस्यों के वोटिंग करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे पूर्व शनिवार सुबह 11 बजे वार्षिक आम सभा हुई। इसमें बीते वर्ष की आय व व्यय की पुष्टि की गई। आगामी वर्ष के लिए अनुमानित बजट को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। चुनाव की सफलता में चुनाव अधिकारी की नियुक्त टीम के अलावा क्लब के चंदन जोशी, चंद्रशेखर जोशी, चंदन सिंह मेहरा, विनय प्रकाश शर्मा, सुमित जोशी, देवकी रौतेला, नवीन चंद्र, संतोष
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह आदि कार्यालय कार्मिक जुटे रहे।
कुल 3700 हैं सदस्य
नैनीताल। बोट हाउस क्लब के देश भर में कुल 3700 सदस्य हैं जिनमें से 2004 का ऑनलाइन डाटा क्लब के पास मौजूद है। ई-वोटिंग के लिए अर्ह इन सदस्यों में से 1058 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य रूप से 1696 स्थानीय व आसपास रहने वाले सदस्यों के लिए मतपत्र तैयार किए गए थे। ऑनलाइन पंजीकृत को भौतिक मतदान की भी छूट थी।

दो वोट देने पर दोनों निरस्त होंगे
दो वोट देने पर दोनों निरस्त होंगे
नैनीताल। क्लब के चुनाव में ऑनलाइन मतदान के बाद फिर भौतिक मतदान करने को लेकर सदस्यों के भ्रम को दूर करते हुए चुनाव अधिकारी ने कहा कि दो वोट देने पर दोनों वोट रद्द किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी ने सदस्यों को बताया कि अधिकृत कंपनी की ओर से उन्हें 1058 ऑनलाइन वोट पड़ने की जानकारी दी गई है लेकिन अभी सूची प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed