फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   453 schools received the gift of Kumaon spokespersons

कुमाऊं के स्कूलों को मिला 453 प्रवक्ताओं का तोहफा

Sun, 15 May 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Sun, 15 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
 कुमाऊं के माध्यमिक स्कूलों के लिए राहत भरी खबर है इन स्कूलों को 453 प्रवक्ताओं का तोहफा मिल गया है। जिसमें सामान्य संवर्ग के 348 तथा महिला संवर्ग के 105 प्रवक्ता शामिल हैं। कुमाऊं में वर्तमान में 2453 प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। 453 प्रक्ताओं के मिलने से स्कूलों में छात्र-छात्राओं को थोड़ी राहत जरूर मिल सकेगी। 
विज्ञापन


बता दें शिक्षा निदेशालय ने सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता के पद पर प्रमोशन के लिए काउंसलिंग की। जिसके बाद 1270 प्रवक्ताओं को काउंसलिंग के बाद विभिन्न स्कूलों के तैनाती के निर्देश दे दिए गए हैं। इनमें सामान्य संवर्ग के 1040 तथा महिला संवर्ग के 230 प्रवक्ता शामिल थे। कुमाऊं मंडल को पदोन्नति के बाद 453 प्रवक्ता मिल गए हैं। जिसमें हिंदी में सामान्य शाखा के 54, महिला शाखा के 15, अंग्रेजी में सामान्य के 49 व महिला के 11, संस्कृत में सामान्य के 12 व महिला के 6, भौतिकी में सामान्य के 28 व महिला की एक, रसायन विज्ञान में सामान्य के 25 व महिला के एक, जंतु विज्ञान में सामान्य के 35 व महिला की 14, गणित में सामान्य के 38 व महिला संवर्ग की दो,नागरिक शास्त्र में सामान्य के 43 व महिला शाखा के 9, अर्थशास्त्र में सामान्य के 51, महिला के 24, इतिहास विषय के सामान्य में 13 व महिला संवर्ग में 7 शिक्षकों की पदोन्नति की गई है। इसके अलावा शिक्षा शास्त्र में दो, भूगोल में दो, गृह विज्ञान में तीन, मनोविज्ञान में एक जबकि समाज शास्त्र विषय में सात महिला संवर्ग की पदोन्नति की गई है। 
विज्ञापन



विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता के पद पर 1431 शिक्षकों को प्रमोशन के बाद तैनाती दी जानी थी लेकिन कुछ शिक्षकों की सीआर ठीक न होने तथा कुछ की विभिन्न प्रकरणों के चलते 1270 प्रवक्ताओं को ही तैनाती दी गई है। इधर अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) कुमाऊं सुषमा सिंह ने कहा कि निदेशालय की ओर से जिन सहायक अध्यापकों को काउंसलिंग के माध्यम से प्रवक्ता के पदों पर प्रमोशन किया है उन्हें निर्धारित समय सीम के भीतर कार्यभार ग्रहण के निर्देश दिए हैं, वर्तमान में वह ज्वाइन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 453 प्रवक्ताओं के मिलने से स्कूलों में प्रवक्ताओं की कमी कुछ हद तक दूर हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed