फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   45 out of 129 children found absent in Rainka Nainital during surprise inspection

Nainital News: औचक निरीक्षण के दौरन राइंका नैनीताल में 129 में से 45 बच्चे अनुपस्थित मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
45 out of 129 children found absent in Rainka Nainital during surprise inspection
बुधवार को राजकीय इंटर कालेज नैनीताल में निरीक्षण के दौरान एक छात्र से सवाल पूछते अपर निदेशक माध् - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास ने बुधवार को जीआईसी नैनीताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडी व्यास ने कक्षा सातवीं के बच्चों से साइंस की स्पेलिंग और पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल पूछे लेकिन अधिकतर बच्चे सही जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

जीआईसी में एडी को पंजीकृत 129 विद्यार्थियों में से 45 बच्चे अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने चिंता जताई। इस पर व्यास ने शिक्षकों को और अधिक मेहनत करने व बच्चों से पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल कराने को कहा। उन्होंने व्यवस्थाओं और परीक्षाफल में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति अनिवार्य है। प्रधानाचार्य इस पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, हिमांशु रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed