{"_id":"62b9f610f095d6347452380d","slug":"42-percent-youth-received-skill-development-training-got-employment-haldwani-news-hld467262831","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त 42 फीसदी युवाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त 42 फीसदी युवाओं को मिला रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड कौशल विकास मिशन के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 125 ट्रेडों में 72842 युवाओं ने मुफ्त प्रशिक्षण लिया। इन प्रशिक्षित युवाओं में से 42 फीसदी युवा रोजगार से जुड़ गए हैं।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने उत्तराखंड कौशल विकास मिशन को पुनर्गठित कर कौशल विकास प्रशिक्षणों को मिशन मोड पर लिया है। इसका मकसद राज्य के युवाओं को बेरोजगारी की चुनौतियों के निपटने के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण देना और उन्हें रोजगार से जोड़ना है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत 39687 युवाओं को कृषि, पर्यटन, हॉस्पिटेलिटी, रिटेल सेल, आईटी जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। इनमें 17794 युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। इंप्लॉयमेंट लिंक्ड स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत 15339 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें 2392 को नौकरी मिली है। इसी तरह उत्तराखंड वर्कफॉर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षित 17816 युवाओं में से 10408 को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
कौशल विकास योजनाओं के लाभार्थी
योजना प्रशिक्षित युवा रोजगार मिला
पीएमकेवीवाई 39687 17794
ईएलएसटीपी 15339 2392
यूकेडब्ल्यूडीपी 17816 10408
कुल योग 72842 30594
युवा इन ट्रेड में ले सकते हैं प्रशिक्षण
उत्तराखंड कौशल विकास मिशन के तहत एयरलाइन रिजर्वेशन एजेंट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटी थेरेपिस्ट, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन, डाक्युमेंटेशन असिस्टेंट, डोमेस्टिक डाटा इंट्री ऑपरेटर, फिटर फेब्रिकेशन, फूट एंड बेवरेज सर्विस, फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर, होम डिलीवरी बॉय, ज्वेलरी रिटेल सेल्स एसोसिएट, एलईडी लाईट रिपेयर टेक्नीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, मेडिकल लेबोरेट्री असिसटेंट, मोबाइल फोन हार्डवेयर रिपेयर, मशरूम ग्रोवर, ऑर्गेनिक ग्रोवर आदि जॉबरोल के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कोट...
उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा रहा है। 125 ट्रेड ऐसे हैं जिनमें युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मुहैया कराये जा रहे हैं। कई युवा कौशल विकास प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार से जुड़े हैं।
-विनोद गिरी गोस्वामी, निदेशक, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण