फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल सीट: टूटेगा मिथक या बनेगा रिकार्ड

नैनीताल सीट: टूटेगा मिथक या बनेगा रिकार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल सीट: टूटेगा मिथक या बनेगा रिकार्ड
vote
हल्द्वानी। दिल्ली की सत्ता की धारा के साथ बहने वाली नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर इस बार रोचक मुकाबले के आसार हैं। तीन लोकसभा चुनावों में नैनीताल सीट इस बात की साक्षी रही है कि जो जीता उसी दल की सरकार केंद्र में बनी। बृहस्पतिवार को मतदान के साथ ही निर्णय हो जाएगा कि इस बार नैनीताल सीट पर कुछ अलग होगा या मिथक जारी रहेगा।
विज्ञापन

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट तीन लोकसभा चुनाव में केंद्रीय सत्ता के साथ चली है। जिस प्रत्याशी ने यह किला फतह किया है उसी की सत्ता केंद्र में रही है। वर्ष 2004 लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर केसी सिंह बाबा कांग्रेस से प्रत्याशी रहे। उन्होंने सीट पर जीत दर्ज की और उनकी पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाई। 2009 में भी केसी सिंह बाबा ने इतिहास दोहराया और कांग्रेस भी केंद्र की सत्ता पर काबिज हो गई। 2014 में मोदी लहर में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भाजपा से चुनाव लडे़ उन्होंने नैनीताल का किला भेद दिया। इसके साथ ही भाजपा के सिर दिल्ली का ताज सज गया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नैनीताल सीट पर परिणाम के साथ इतिहास बनेगा।
विज्ञापन


नैनीताल सीट : टूटेगा मिथक या बनेगा रिकॉर्ड
नैनीताल पर जिसकी जीत, दिल्ली में बनती है उसकी सरकार


किसे कितने मिले वोट
वर्ष कुल मतदाता पडे़ मत मत प्रतिशत विजेता उप विजेता
2004 1261688 616628 48.87 275658 226474
2009 1284092 753241 58.65 321377 235965
2014 1602113 1089436 68.00 636769 352052
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed