फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिक्षकों की धनराशि से मिलेगी मेधावियों को छात्रवृति

शिक्षकों की धनराशि से मिलेगी मेधावियों को छात्रवृति

Mon, 01 Apr 2019 01:52 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की धनराशि से मिलेगी मेधावियों को छात्रवृति
scholarship
भीमताल/कालाढूंगी (नैनीताल)। सूर्या गांव के प्राथमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक संतोष जोशी की पहल पर रविवार को छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई, इसमें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मिशन शिक्षण संवाद से जुड़े जिले के प्राथमिक स्तर के 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह परीक्षा रविवार को भीमताल ब्लॉक के तीन केंद्रों एवं कोटाबाग विकासखंड के दो केंद्रों पर कक्षा पांच (प्राथमिक) और कक्षा आठ (उच्च प्राथमिक) के विद्यार्थियों के बीच कराई गई थी, इसमें कुल 286 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। भीमताल ब्लॉक में 150 और कोटाबाग ब्लॉक में 136 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा आयोजन के कुमाऊं मंडल संयोजक जोशी ने बताया कि इस तरह की परीक्षा जिले में पहली बार आयोजित की जा रही है, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में प्रथम श्रेणी पर उत्तीर्ण होने वाले कक्षा पांच के विद्यार्थी को 6 से 8 तक की पढ़ाई के लिए 600 रुपये और कक्षा 8 के विद्यार्थी को 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए 1200 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे।
विज्ञापन

भीमताल में हुई परीक्षा के दौरान सतीश नैनवाल, भागीरथी बिष्ट, रेखा रौतेला, गीता उपाध्याय, नीरू, आनंदी गुणवंत, अंजू चौरसिया, लक्ष्मी काला, दिनेश पांडे, मीरा सिंह, उमेश चंद्र, सुनीता भटनागर, मंजू पांडे, ज्योति, राना रशिद, कमल भट्ट, रीना गड़िया आदि थे, जबकि कोटाबाग ब्लॉक के उपशिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद एवं बीआरसी समन्वयक की देखरेख में हुई परीक्षा में शिक्षक अनीता गर्ग, मोहन सिंह बिष्ट, दीप चंद्र पांडे, विजय वर्मा, शशिकला, इंदु रावत, शैलजा साह, ज्योत्स्ना जोशी, सुमन आर्य, नीलिमा पांडे, कमलेश सती, शंकर बिष्ट ने कक्ष निरीक्षक एवं मूल्यांकन कर्ता के रूप में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों की धनराशि से मिलेगी मेधावियों को छात्रवृत्ति
भीमताल और कोटाबाग ब्लॉक में 286 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
प्रथम श्रेणी पर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मिलेगी यह छात्रवृत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed