फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ‘केलवा के पात पर उगेलन आदित देव, झाकी झुकी’

‘केलवा के पात पर उगेलन आदित देव, झाकी झुकी’

Thu, 15 Nov 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
‘केलवा के पात पर उगेलन आदित देव, झाकी झुकी’
छठ पूजा स्थल पर पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। छठ पूजा स्थल पर बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रतियों ने अपना 36 घंटे पूर्व रखा निर्जल व्रत तोड़ा। व्रतियों ने सुशीला तिवारी अस्पताल के पास बनाई गई वेदियों पर छठी मैया की पूजा अर्चना की। पूजा संपन्न होने के बाद छठी मैया से अगले बरस आने का आह्वान सभी छठ व्रतियों ने किया। पूजा संपन्न होने के बाद सभी ने परिवार की सुख, समृद्धि, धनधान्य, ऐश्वर्य के साथ सभी के मंगलमय भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


छठ सेवा स्थल पर छठ व्रतियों ने ‘उगी ना सूरज मल, लिही ना अरगिया, कौन कसुरवे आदीत ना उगले’, ‘केलवा के पात पर उगेलन आदित देव, झाकी झुकी’, ‘कांचहिं बासें की बहंगिया बहंगी लचकत जाए’, ‘कबहू ना छूटी छठी मैया हमनी से बरत तोहार’ आदि गीत गाकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ सेवा समिति अध्यक्ष कृष्णा साह ने सफलता पूर्वक छठ पूजा संपन्न होने पर सभी को बधाई दी। सुबह अर्घ्य देने से पहले मंगलवार रात भर नव जागरण मंच खटीमा की टीम ने भजन कीर्तन किए गए।
विज्ञापन


छठ पूजा के समापन पर छठ सेवा समिति के महामंत्री मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर भगत, सचिव सुरेश भगत, विमलेंद्र प्रकाश मिश्रा, मीडिया प्रभारी उषा कुमार, उपाध्यक्ष छोटे लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर भगत, कोषाध्यक्ष वीरू पंडित, कार्यकारी अध्यक्ष विंदेश्वर सिंह, संयुक्त मंत्री जयप्रकाश साह, सह कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश साह, संगठन मंत्री रामअवतार, उप सचिव प्रभा साह, संरक्षक जसवंत सिंह सलूजा, कपिल भगत, रघुनाथ चौधरी, महंत भगत, यूके सिंह, कश्मीरी लाल साहनी, राजेंद्र कनौजिया, डॉ. आरजेके सिंह, डॉ. पीके करन, मुकेश कुमार, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. समीर वर्मा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन, रातभर भजन कीर्तन में डूबे रहे छठ व्रती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed