{"_id":"5be492bbbdec2269351dcbcb","slug":"41541706427-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने कराया चुनावी खर्च का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने कराया चुनावी खर्च का सत्यापन
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
neta ji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किए गए चुनाव खर्च सत्यापन के दूसरे चरण में हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र में मेयर के दो और पार्षदों के 23 प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च का सत्यापन कराया। भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला 1.89 लाख रुपये और कांग्रेस के सुमित हृदयेश 3.12 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत चुनाव खर्च सत्यापन के लिए दो चरण तय किए गए थे। पहला चरण एक और दो नवंबर को तथा दूसरा चरण आठ और नौ नवंबर को रखा गया था। पहले चरण में हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र से मेयर के तीन और पार्षदों के 188 प्रत्याशियों ने चुनावी व्यय का सत्यापन नहीं कराया था। संबंधित निर्वाचन अधिकारी द्वारा व्यय सत्यापन न कराने वाले प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया था। बृहस्पतिवार को सत्यापन का दूसरा चरण शुरू हुआ। कोषाधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार को भाजपा से मेयर प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह रौतेला और कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश ने चुनावी व्यय का सत्यापन कराया। अधिकतर पार्षद प्रत्याशियों ने अब तक पांच हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक प्रचार में खर्च किया है।