{"_id":"5b9d6a1e867a557fe732b7fc","slug":"41537042974-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन ग्रुप ने जीती दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन ग्रुप ने जीती दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण दही-हांडी फोड़ो प्रतियोगिता रहा। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। गोल्डन क्लब ने 20 फुट ऊंची दही-हांडी फोड़कर 11 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। इससे पहले सुबह सभी स्थानों पर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की गई।
रामलीला मैदान में वैश्य महासभा की ओर से आयोजित महोत्सव में पंडित विवेक शर्मा ने मुख्य यजमान दीपक अग्रवाल को सपरिवार पूजा कराई। पूजा में बद्रीप्रसाद गुप्ता, रामकिशोर अग्रवाल, किशन लाल गुप्ता, अनुज गुप्ता, हीरा लाल साहू, डीके गुप्ता मौजूद रहे। अग्रहरि समाज, सुभाष गुप्ता द्वारा प्रायोजित दही-हांडी प्रतियोगिता की विजेता टीम को सुभाष गुप्ता ने 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। अन्य टीमों को भी पुरस्कृत किया गया। पंडित हरिदत्त शास्त्री ने भगवान गणेश की महिमा बताई। फैंसी प्रतियोगिता में बच्चों ने मन मोहा। सुजाता नृत्यालय, नूपुर कलाकेंद्र, नटराज कला केंद्र, एलजी संगीत, एकल क्रू डांस एकेडमी, मंथन स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में राजीव अग्रवाल, नीरज प्रभात गर्ग, श्रीकांत खंडेलवाल, भगवान सहाय, राजेंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, रामबाबू जायसवाल, विनीत अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, डॉ. सतीश अग्रहरि, सुमित जायसवाल, अजय अग्रवाल, सुचित्रा जायसवाल, अतुल अग्रवाल आदि थे। पटेल चौक में चल रहे महोत्सव में भगवान गणेश की 7.4 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है। पूजा के दौरान क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की गई। बरेली से आए कलाकार शिवम शर्मा के भजनों पर लोग झूम उठे। कार्यक्रम में कमल बोरा, सूरज मलिक, संजय राजपूत, संजय भोंसले, रमेश माने, विकास काटकर आदि थे। प्राचीन शिव मंदिर मंगल पड़ाव में कुंती कलाकेंद्र, रिद्धिम डांस एकेडमी के कलाकारों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि सांसद भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मीडिया प्रभारी हेमंत साहू, हरिमोहन अरोरा, रूपेंद्र नागर, कमल सुखीजा, हर्षवर्धन पांडे, धर्मेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, दीपू, बंटी सोनकर, सुभाष मोंगा, सन्नी कपूर आदि थे। देवभूमि सामाजिक मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान पवन गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गणेश प्रसाद साहू, राजकुमार, आनंद ने पूजा, अर्चना की। कार्यक्रम के अतिथि अमित साहनी, मनोज गुप्ता रहे। मेरठ के कलाकारों ने शिव-पार्वती, गणेश, मां दुर्गा की झांकियां दिखाई और भजन पेश किए। कार्यक्रम में प्रेम मदान, भारत भूषण, राजकुमार केशरवानी, मंगल जीना, हरिकेश जायसवाल, गौरव गुप्ता, श्रीराम गुप्ता आदि थे।