{"_id":"5b78800942c792467534204f","slug":"41534623753-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी में बीए में सभी का प्रवेश देने को एनएसयूआई ने प्राचार्य को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी में बीए में सभी का प्रवेश देने को एनएसयूआई ने प्राचार्य को घेरा
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश देने को लेकर शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन से वंचित विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
एनएसयूआई के छात्र शनिवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे के पास हंगामा करने लगे। जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा कि बीए और अन्य कक्षाओं में सीटें न बढ़ने से काफी संख्या में छात्र-छात्राओं को दाखिला नहीं मिल सका है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 2300 से अधिक को बीए में प्रवेश दिया गया था। इस वर्ष सिर्फ 1792 विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया गया। एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष गौरव सम्भल ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को दाखिला नहीं दिया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने लाइब्रेरी का समय प्रात: दस बजे से सायं पांच बजे तक करने समेत विभिन्न समस्याओं के संबंध में मांगपत्र भी सौंपा। प्राचार्य ने कहा कि कुमाऊं विवि और उच्चशिक्षा निदेशालय को इस संबंध में पत्र भेजा है। सीटें बढ़ाने की अनुमति मिलने पर वंचित छात्रों को अवश्य प्रवेश दिया जाएगा।
इस दौरान कालेज इकाई अध्यक्ष चंदन सम्भल, पूर्व छात्रसंघ सचिव अर्पित बिसौती, छात्रनेता सूरज नौला, संजय जोशी, कालेज उपाध्यक्ष सुमित बासकोटी, तलविंदर भुल्लर, सुमित सागर रहे।