{"_id":"5b3544654f1c1b6d4d8b91ed","slug":"41530217573-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम का डेटा इंट्री का काम पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम का डेटा इंट्री का काम पिछड़ा
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
COMPUTER SHORTCUT KEYS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम को कर देने वाले भवन स्वामियों और दुकानों का किराया देने वाले की डेटा इंट्री करने और उसे ऑनलाइन करने का काम पिछड़ गया है। अब नगर निगम के अधिकारी 15 जुलाई तक काम पूरा होने की संभावना जता रहे हैं।
शहरी विकास निदेशालय ने नगर निगम को स्वच्छता कर आदि देने वाले भवन स्वामियों और दुकानदारों के संबंध में सूचना को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है। इसके लिए 30 जून तक समय सीमा तय की गई थी। नगर निगम के कर्मचारी डेटा इंट्री करने में दक्ष नहीं है, ऐसे में निजी क्षेत्र के सहयोग से काम शुरू किया गया है। लेकिन, अभी तक 16 वार्डों (कर व्यवस्था के हिसाब से) में से केवल चार वार्डों में रहने वाले लोगों से जुड़ी जानकारी मसलन नाम, पता, भवन का आकार, कर जमा करने की स्थिति, भवन स्वामी का मोबाइल नंबर समेत अन्य सूचनाओं का डेटा इंट्री का काम पूरा हो सका है। अभी 12 वार्डों की डेटा इंट्री का काम पूरा होना बाकी है। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान के अनुसार प्रयास है कि 15 जुलाई तक डेटा इंट्री का काम पूरा करने के बाद सूचनाओं को ऑनलाइन कर दिया जाए।