फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई संपन्न

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई संपन्न

Wed, 06 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई संपन्न
भवाली (नैनीताल)। पोखरा भवाली गांव में आयोजित दो दिवसीय नटराज सांस्कृतिक संबोध विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का मंगलवार को समापन हो गया। समापन के दिन एसएस विश्वविद्यालय बड़ोदरा के पद्मभूषण पद्मा सुब्रमण्यम की शिष्या स्मृति बाधेला ने चिदंबरम में स्थित भगवान नटराज के स्वरुप की नाट्यशास्त्रीय व्याख्या का वर्णन किया। पौराणिक संदर्भ संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रो. दामोदर परगाई ने कहा कि शिव आदिनट हैं, उनकी नाट्य महिमा अद्भुत है इसलिए वे नटराज हैं। गुजरात बड़ोदरा की दर्शना देसाई ने नटराज को पौराणिक स्तंभ बताया। जलमित्र तुम्हारी गंगा फिल्म के निर्माता प्रो. राम सागर दुबे ने नटराज को गत्यात्मकता के विज्ञान का सूत्रधार कहा। राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में तीस शोध पत्र पढ़े गए। संगोष्ठी में चेन्नई, बंगाल, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी से शोध छात्र पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed