फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रानीखेत उपमंडल में पर्यावरण दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

रानीखेत उपमंडल में पर्यावरण दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

Wed, 06 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत उपमंडल में पर्यावरण दिवस पर हुए कई कार्यक्रम
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्र में तमाम कार्यक्रम हुए। केंद्रीय विद्यालय में बच्चों ने नगर को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प जताया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. माला तिवारी सहित तमाम स्काउट, गाइडों और शिक्षकों ने सहयोग किया। नगर में जीजीआईसी, आर्मी पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्लास्टिक उन्मूलन रैली निकाली। एपीएस में प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने छात्र-छात्राओं से समाज को जागरूक करने पर जोर दिया। जीजीआईसी में प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम पर पर्यावरण दिवस मनाया गया। छात्राओं और शिक्षिका विद्योतमा टम्टा ने कविताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने पर्यावरण दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। छावनी परिषद और सेना की तरफ से यहां लेक व्यू प्वाइंट स्टेशन हेडक्वाटर के समीप पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभासद सुकृत शाह, संजय पंत, विनोद चंद्र, कर्नल विजय यादव, ले. कर्नल मनीष खन्ना, ले. कर्नल तेजपाल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। रानीखेत वन क्षेत्र में भी बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन दिवस मनाया गया। वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे ने लोगों को प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताए और इससे जैव विविधता पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। चौड़ी पत्ती के पौध रोपने का आह्वान किया। भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत द्वारा भी पर्यावरण दिवस मनाया गया। वन विश्राम गृह के समीप सफाई अभियान चलाया गया। सोली, पापड़ा, लोटना, पस्तौड़ावार, भौनी, गगास वन क्षेत्र के फल्द्वाड़ी में भी तमाम कार्यक्रम हुए। वन क्षेत्राधिकारी धीरज कुमार जोशी ने सरपंचों से भी पर्यावरण संरक्षण को आगे आने का आह्वान किया। बग्वालीपोखर के डोटलगांव में डोटलगांव सेवा समिति दिल्ली द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया। गगास नदी में हो रहे खनन को रोकने के लिए जन चेतना रैली निकाली। भूतपूर्व सैनिकों ने भी इस कार्यक्रम को सहयोग किया। रैली डोटलगांव से प्रारंभ होकर बासुलीसेरा होते हुए बग्वालीपोखर पहुंची। यहां जनसभा हुई। गगास नदी में अवैध खनन पर आक्रोश जताया। समिति के लोगों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से भी वार्ता की। संरक्षक प्रताप शाही, नंदन शाही, भुवन शाही, गंगा शाही, लक्ष्मण शाही, कुलदीप बिष्ट, तारा मेहरा, प्रभाकर शाही, पूरन शाही, हरीश शाही सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed