फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सरकार नौकरी नहीं, रोजगार देगी

सरकार नौकरी नहीं, रोजगार देगी

Sun, 08 Apr 2018 01:57 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
सरकार नौकरी नहीं, रोजगार देगी
उद्योग - फोटो : Demo Pic.
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि सरकार सभी को नौकरी नहीं दे सकती लेकिन रोजगार देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि समूह क, ख और ग में 2.13 लाख पद हैं। इनमें 1.73 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। जबकि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या नौ लाख के करीब है।
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के छठवें अधिवेशन में प्रकाश पंत ने कहा कि सरकार ने शराब में दो प्रतिशत सेस लगाया है। इससे एकत्र हुए पैसे का उपयोग राज्य की 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के समाजिक सुरक्षा में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर में छात्रावास बनाने जा रही है। सरकार जल्द ही उपनल कर्मचारियों के वेतन वृद्धि करने जा रही है। कहा कि रोडवेज में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए चल रही किलोमीटर व्यवस्था बदलने पर भी सरकार विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता राष्ट्रीय देवेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि सत्ता प्राप्त होते ही सभी राजनैतिक दलों की कार्यप्रणाली एक समान हो जाती है। प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में मेयर जोगेंद्र रौतेला, दान सिंह सूर्या, मदन सिंह बिष्ट हरीश चंद्र, बाल कृष्ण शर्मा, शेखर चंद्र पांडे, पवन शाह, शंकर पाठक, चंद्रशेखर त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, मदन सिंह गैड़ा, विरेंद्र खर्कवाल, विकास नेगी आदि लोग मौजूद रहे।



भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के छठवें प्रदेश अधिवेशन में बोले मंत्री प्रकाश पंत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed