{"_id":"5abff5824f1c1bcc618b4bda","slug":"41522529666-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में यात्री से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में यात्री से लूट
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
एटीएम में सीसीटीवी कैमरा तोड़ते बदमाश
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दिल्ली से काठगोदाम आ रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दो महिला यात्रियों के बैग लूट लिए गए। बैग में 60 हजार रुपये नगदी, जेवरात और कीमती सामान था। महिला के पति ने जीआरपी थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार नहीं हैं।
गोविंदपुरा निवासी मनवीर सिंह ने काठगोदाम जीआरपी थाने में तहरीर सौंप कर बताया कि उसकी पत्नी सतनाम कौर और बेटी दिलप्रीत कौर खरीदारी कर संपर्क क्रंाति से शनिवार को लौट रही थीं। उनका रिजर्वेशन सी-2 कोच के सीट संख्या 48-49 नंबर था। जब ट्रेन पुरानी दिल्ली के पास पहुंची तो एक अज्ञात युवक ट्रेन में चढ़ा और दोनों का बैग छीनकर भाग गया। बैग में 60 हजार नगद, दो मोबाइल और बेटी की शादी के बनाए जेवरात थे। मनवीर सिंह ने जीआरपी से कोच में लगे कैमरों के आधार पर लुटेरों को पकड़ने की मांग की है। सह यात्रियों ने बताया कि लुटेरों में सफेद कपड़े, हाथ में बच्चा लिए एक महिला भी भागी थी। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। भुक्तभोगी के परिजनों ने इस मामले में रेलमंत्री से शिकायत की है।