फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आयकर ने कमाए 325 करोड़ रुपये

आयकर ने कमाए 325 करोड़ रुपये

Sun, 01 Apr 2018 02:30 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
आयकर ने कमाए 325 करोड़ रुपये
income tax
हल्द्वानी। आयकर विभाग ने कर से कुमाऊं में 325 करोड़ रुपये की कमाई है जबकि लक्ष्य सिर्फ 204 करोड़ का था। कर जमा करने में हल्द्वानी अव्वल और ऊधमसिंह नगर दूसरे नंबर पर रहा है। पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में लक्ष्य औसत ही पूरा हुआ है।
विज्ञापन

आयकर विभाग में कुमाऊं में डेढ़ लाख से ज्यादा करदाता पंजीकृत हैं। अधिकारिक जानकारी के मुताबिक इन करदाताओं से 204 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अभी करदाताओं का रिटर्न जमा करने की प्रक्रिया जारी है और विभाग ने लक्ष्य से डेढ़ गुना ज्यादा 325 करोड़ कमा लिए हैं।
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी दफ्तर में डटे रहे अफसर
हल्द्वानी। आयकर विभाग में शनिवार रविवार को साप्ताहिक छुट्टियां होती हैं। शनिवार को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन था इसलिए शनिवार को छुट्टी होने के बाद भी अधिकारी कर्मचारी दफ्तर में डटे रहे। वे दिन भर करदाताओं को रिटर्न जमा करने, फाइलों को खंगालने और कर जमा करने में आ रही समस्याओं का समाधान कर लोगों को कर जमा करने के लिए उत्साहित करते रहे। देर शाम तक विभाग में काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयकर का राजस्व का लक्ष्य 204 करोड़ था, हमने अभी तक 325 करोड़ कर संकलित किया है। अभी भी रिटर्न और टैक्स जमा हो रहा है।
-गगन सूद, अपर आयुक्त आयकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed