{"_id":"5a5fb5614f1c1b1d368b5077","slug":"41516221793-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमियां में मिला अवैध खनन, 5.78 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमियां में मिला अवैध खनन, 5.78 लाख का जुर्माना
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पट्टों में हो रहे अवैध खनन पर अधिकारियों की नींद टूटी है। प्रशासन, खान, निगम की संयुक्त टीम ने छापामारी कर पट्टों की जांच की जहां एक पट्टे में अवैध खनन मिला। पट्टा धारक पर पौने छह लाख का जुर्माना ठोका गया है।
संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला, कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, उप निपदेशक खान राजपाल लेघा ने बुधवार को जमरानी में पट्टों पर छापामारी की। टीम सबसे पहले भौर्सा पहुंची और खनन की नाप जोख की। जहां खनन सही मिला। फिर टीम अमियां पहुंची यहां जांच के दौरान 405 घनमीटर अवैध खनन पकड़ा गया। इस पर कुल 5,78,675 रुपये का जुर्माना ठोका गया है।
पनियाबोर के निजी पट्टे में मिला अवैध खनन
हल्द्वानी। संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला और उप निदेशक खान राजपाल लेघा ने पनिया बोर में किशोर सिंह के पट्टे पर खनन की नाप जोख की। इस दौरान 80 घन मीटर अवैध खनन पाया गया। पट्टा धारक पर 2,74,800 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ब्यूरो