{"_id":"59dd2dc04f1c1b68678b5124","slug":"41507667392-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी वीरभट्टी पुल की स्थिति स्पष्ट कर आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी वीरभट्टी पुल की स्थिति स्पष्ट कर आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था करें
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। विधायक संजीव आर्य ने मंगलवार को डीएम और आईआईटी रुड़की के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने ज्योलीकोट-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित वीरभट्ठी पुल के बारे में जल्द स्थिति स्पष्ट करने, फिलहाल यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा।
वीरभट्ठी स्थित पुल में पिछले दिनों घरेलू गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लग गई थी। तब से प्रशासन ने उक्त पुल को कमजोर मानते हुए वहां से वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। इस घटना के दो सप्ताह बाद भी उक्त पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हुई है। हल्द्वानी से वाया ज्योलीकोट होकर भवाली की ओर आने, जाने वाले सभी वाहन वाया भीमताल आ, जा रहे हैं। ऐसे में ज्योलीकोट समेत आसपास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए मंगलवार को विधायक संजीव आर्य ने डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी और आईआईटी रुड़की के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और पुल की रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि पुल यातायात के लिए ठीक है तो इसे वाहनों के आवागमन के लिए खोला जाए और यदि पुल कमजोर है तो क्षेत्र की जनता की समस्या सुलझाने के लिए यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। विधायक ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से क्षेत्रीय जनता के आवागमन के लिए भवाली डिपो से सुबह, शाम बस सेवा शुरू कराने की मांग की। यदि जरूरत पड़ी तो दोपहर में भी इस क्षेत्र के लोगों के लिए बस सेवा चलाई जाएगी।