{"_id":"59ac34a04f1c1b03278b4f59","slug":"41504457888-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बाद भी नहीं मिले पैन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बाद भी नहीं मिले पैन कार्ड
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिंता क्षेत्र में छह माह बाद भी लोगों के पैन कार्ड नहीं बन सके हैं। लोगों का कहना है कि मार्च में समाज कल्याण विभाग की तरफ से यहां प्राथमिक पाठशाला में शिविर लगाया गया, लोगों से दो-दो सौ रुपये लेकर आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाए गए, लेकिन लोगों के पैन कार्ड आज तक नहीं पहुंचे हैं।
भतौरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता ललित मोहन कैड़ा ने बताया कि बीते छह मार्च को प्राथमिक विद्यालय बिंता में शिविर लगाया गया, टीम ने अपने को समाज कल्याण विभाग का बताया, इस दौरान 100 लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाए गए। कुछ लोगों के आधार कार्ड तो पहुंच गए, लेकिन पैन कार्ड आज तक नहीं पहुंचे हैं। कुंती देवी, हरीश सिंह कैड़ा, माया देवी, चंपा देवी, सुनीता देवी, विनीता कैड़ा आदि ने कहा कि पैन कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से दो-दो सौ रुपये भी वसूले गए हैं। पैन कार्ड नहीं पहुंचने से लोगों में तमाम तरह की आशंकाएं हैं, इस संबंध में समाज कल्याण विभाग की तरफ से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता पंकज तिवारी, ललित कैड़ा ने कहा कि यदि शीघ्र पैन कार्ड नहीं पहुंचे तो कड़े कदम उठाए जाएंगे। इधर, रानीखेत के चिलियानौला क्षेत्र में भी लोगों के पैन कार्ड नहीं पहुंचने की शिकायतें हैं, यहां भी टीम ने अपने को समाज कल्याण विभाग की टीम बताया था, सैकड़ों लोगों से कार्ड के एवज में पैसे वसूले गए थे, लेकिन कार्ड नहीं मिले हैं। उधर एसडीएम द्वाराहाट फींचाराम चौहान ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। जिनके आधार कार्ड बने हैं उनकी जांच कर मामले की पड़ताल की जाएगी।