{"_id":"59a72bc24f1c1b1e278b48c6","slug":"41504127938-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों को लेकर नहीं टूट रही नगर निगम की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतों को लेकर नहीं टूट रही नगर निगम की नींद
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आवारा कुत्तों को पकड़ने या एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के लिए नगर निगम के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। आलम ये है कि निगम की टीम एक महीने में सिर्फ तीन दिन कुत्तों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने उतरी। उधर, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी ने नगर निगम की ओर से डॉग कैचर और कर्मचारी उपलब्ध नहीं कराने तक एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने से मना कर दिया है।
नैनीताल में आवारा कुत्तों की वजह से एक बच्ची की मौत और नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र में कुत्तों द्वारा रोज काटे जाने के बाद भी नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी की नींद नहीं टूट रही है। वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों की रोकथाम करना नगर निगम के कार्यक्षेत्र में आता है। नगर निगम डॉग कैचर और कुत्ते पकड़ने के लिए कर्मचारी उपलब्ध कराए तो उनकी टीम एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने को तैयार है। पशुचिकित्साधिकारी डीसी जोशी ने कहा कि नगर निगम ने अभी तक डॉग कैचर नहीं खरीदे हैं। डॉग कैचर के बिना कुत्ते पकड़ना मुश्किल है।