फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   4 lakh 60 thousand recovered from defaulters

बकाएदारों से 4 लाख 60 हजार वसूले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
4 lakh 60 thousand recovered from defaulters
प्रतीकात्मक।
लालकुआं (नैनीताल)। राजस्व विभाग ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ वसूली कार्रवाई करते हुए चार लाख 60 हजार रुपये वसूले। साथ ही तीन बकाएदारों को हिरासत में लेकर बाद में कुछ बकाया देने के बाद मोहलत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ऋचा सिंह ने शुक्रवार को राजस्व विभाग के बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संग्रह अमीन व संबंधित राजस्व विभाग के कर्मचारियों की बैठक ली। फिर राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने क्षेत्र के बड़े बकाएदारों के से चार लाख 60 हजार रुपये की वसूली की। इस दौरान बैंक ऋण के बकाएदार कन्हैयालाल, रमेश चन्द्र और अशोक कुमार को हिरासत में लिया गया। इसके बाद रमेश चंद्र को 50 हजार और कन्हैया लाल को 40 हजार रुपया बकाया राशि देने पर कुछ दिन की मोहलत देकर रिहा किया गया। अशोक कुमार को भी दो दिन की मोहलत पर रिहा किया गया। राजस्व विभाग की कार्रवाई में रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा, प्रह्लाद बिष्ट, संग्रह अमीन विक्रम गौतम, उर्वादत्त कबडाल, हरीश गुणवंत, राजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed