फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   36 villages included in municipality

36 गांव नगर निगम में शामिल

Sat, 09 Dec 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 09 Dec 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
36 villages included in municipality
Shimla City
तमाम आपत्तियों और धमकियों को दरकिनार कर आखिरकार नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में 36 नए गांवों को शामिल किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना के जारी होते ही अब नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम का क्षेत्र करीब तीन हजार हेक्टेयर बढ़ गया है। निगम में अब 25 की जगह 60 वार्ड होंगे। 
विज्ञापन


नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में कुल 36 गांव शामिल किए गए हैं। मूल प्रस्ताव 33 गांवों का था। बाद में इसमें कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और भाजपा के प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट के गांव सहित तीन गांव नए और शामिल किए गए। यह पूरा मामला शुरू से ही सियासत से जुड़ा रहा। सत्ताधारी दल ने एक-एक गांव की अपनी पैठ के हिसाब से पड़ताल की।
विज्ञापन


हद तो यह रही कि कुल 31 गांवों की ही आपत्तियों को सुना गया। बाकी के पांच गांवों के लोगों की आपत्तियों को जाने बिना ही नगर निगम में शामिल कर लिया गया। नगर निगम का क्षेत्र अभी तक सिर्फ हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित था। नए परिसीमन के कारण अब लालकुआं और कालाढ़ूंगी विधानसभा क्षेत्र भी नगर निगम में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाहिर है कि नए परिसीमन के बाद अब मेयर का रुतबा भी बढ़ गया है और इसी अनुपात में नगर निगम में सियासी खींचतान को भी पंख लग रहे हैं। परिसीमन के बाद अब नगर निगम की जनसंख्या भी करीब दोगुनी हो गई है और इसमें करीब तीन हजार हेक्टेयर नया क्षेत्र भी जुड़ गया है।

25 वार्ड की जगह अब नगर निगम में 60 वार्ड होंगे। एकदम दो गुनी जनसंख्या और तीन हजार हेक्टेयर नए क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को प्रदान करने की चुनौती भी अब नगर निगम के सामने होगी।


पहले ये था नगर निगम का हाल
कुल जनसंख्या-171351
कुल क्षेत्रफल-1416 हेक्टेयर
कुल वार्ड-25

नए गांव जो अब नगर निगम में शामिल
-36
इतनी जनसंख्या और शामिल हुई
-109253
इतना क्षेत्र और जुड़ा
-2842.922 हेक्टेयर
-------------
ये गांव हुए नगर निगम में शामिल
हीरागढ़ दलीप सिंह, ब्यूरो खाम और बंदोबस्त, कोर्ता, बमोरी मल्ली, बमोरी बंदोबस्ती, बमोरी तल्ली खाम, बिठोरिया नंबर एक, बिठोरिया नंबर दो, लोहरियासाल मल्ला, लोहरियासाल तल्ला, मीनपुर, हरीनगर, कुसुमखेड़ा, मुखानी, जीतपुर नेगी, मानपुर पश्चिम, मानपूर पूर्व, मानपुर उत्तर, हरिपुर सूखा, हल्द्वानी तल्ली, गौजाजाली उत्तर, गौजाजाली बिचली, भगवानपुर जय सिंह, हिम्मतपुर मल्ला, भगवानपुर बिचली, भगवानपुर तल्ला, हिम्मतपुर तल्ला, कमलुवागांजा गौड़, कमलुवागांजा नरसिंह मल्ला, कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला, गौजाजाली दक्षिण, जयदेवपुर, हरिपुर नायक, छड़ायल नायक, छडा़यल सुयाल, छड़ायल नयाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed