फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   36 dumper owners and drivers found guilty in mining scam

खनन घोटाले में 36 डंपर मालिक और चालक दोषी

Wed, 21 Jun 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Wed, 21 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
गौला नदी से अवैध ढंग से खनन का माल ढोने के मामले में विजिलेंस की टीम ने 36 लोगों को दोषी पाया है। 15 अन्य के खिलाफ अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर विजिलेंस विभाग कार्रवाई करेगा। खनन कराने के पीछे सफेदपोशों के हाथ बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


विजिलेंस के अधिकारियों के अनुसार गौला नदी से 2001 से 2003 तक जमकर अवैध खनन हुआ था। सफेदपोशों के इशारे पर ठेकेदार रवन्ने की धनराशि के छेड़छाड़ कर गौला नदी के विभिन्न गेटों से ढुलाई कराए और सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया। इस मामले में दूसरे पक्ष ने शासन को पत्र भेजकर गोपनीय शिकायत की।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने प्राथमिक जांच कर 2010 में मुकदमा दर्ज किया। जांच टीम ने पाया कि अवैध खनन में लिप्त लोगों ने ट्रक और डंपर से काफी मात्रा में खनिज निकाले लेकिन कागज में दर्शाया गया कि माल बुग्गी से निकाला गया है। एक रवन्ने पर डंपर दिन में पांच-पांच चक्कर लगाते थे लेकिन कोई रवन्ने और डंपर की जांच नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले मेें टीम ने 36 डंपर चालकों और मालिकों को दोषी पाया। अभी 15 अन्य लोगों के खिलाफ विजिलेंस की टीम जांच कर रही है। एसपी विजिलेंस डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अभी आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया जा सकता है। नियमों का पालन करते हुए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed