फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   32 lakh scrap sold for eight and a half lakh: Renu

32 लाख का स्क्रैप साढ़े आठ लाख में बेच डाला: रेनू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
32 lakh scrap sold for eight and a half lakh: Renu
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने आरोप लगाया है कि कुमाऊं मंडल विकास निगम के शीशमहल स्थित फैक्ट्री में रखा स्क्रैप मनमाने तरीके से बेचा गया है। उन्होंने इस मामले में एमडी से जांच करने को कहा है।
विज्ञापन

केएमवीएन की शीशमहल में एक फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में भारी मात्रा में स्क्रैप रखा हुआ था। केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी के अनुसार पूर्व में इस स्क्रैप का आकलन किया गया था, उसकी लागत 32 लाख आंकी गई थी। केएमवीएन बोर्ड बैठक में भी स्क्रैप की लागत के संबंध में एमडी ने संबंधित राशि होने का जिक्र किया था।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कर्मियों ने मिलीभगत कर स्क्रैप को केवल आठ लाख पचास हजार में बेच डाला है। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। यह गड़बड़ी है, जिसके बारे में वह काफी समय से पता करने में जुटी थी। इस संबंध में केएमवीएन अध्यक्ष रोहित मीणा से बात कर मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट को सीएम के संज्ञान में भी लाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी केएमवीएन की छवि खराब करने में लगे हैं। इस बाबत एमडी रोहित मीणा से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed