{"_id":"5ce067fbbdec2206ff5a65cb","slug":"31558210555-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षक संघ चुना: मदन बर्तवाल अध्यक्ष पद पर जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षक संघ चुना: मदन बर्तवाल अध्यक्ष पद पर जीते
विज्ञापन
शिक्षक नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ हल्द्वानी ब्लाक के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मदन बर्तवाल विजयी हुए हैं। ब्लाक मंत्री पद पर विजय कुमार गुरुरानी ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर अनुपमा बमेठा ने बाजी मारी। चुनाव में 360 मतदाता शिक्षकों में से 242 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक वोट निरस्त हो गया।
प्राथमिक शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन और चुनाव पीलीकोठी पंचायत घर के पास नरसिंह पैलेस में शनिवार को आयोजित हुआ। चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल था। चुनाव की प्रक्रिया सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए अरुणा पाठक और मदन बर्तवाल, मंत्री पद के लिए बीना पाठक व विजय कुमार गुरुरानी और कोषाध्यक्ष पद के लिए अनुपमा बमेठा, ममता रानी और मनोहर लाल ने नामांकन दाखिल किया। अपराह्न दो बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम चार बजे से मतगणना हुई और पांच बजे चुनाव परिणाम घोषित हुआ। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद पर मदन बर्तवाल, मंत्री पद पर विजय कुमार गुरुरानी और कोषाध्यक्ष पद पर अनुपमा बमेठा को विजयी घोषित किया। पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया और मिठाई बांटी गई। इसके बाद संघ के प्रदेश महामंत्री नंदन सिंह रावत ने तीनों पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक कमलेश सती की देखरेख में हुई। चुनाव अधिकारी मीरा सिंह अधिकारी, कमल गिनती, मनोज कुमार और राकेश बिष्ट रहे।
मदन बर्तवाल को अध्यक्ष, विजय गुरुरानी को मंत्री का ताज
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ हल्द्वानी ब्लाक का चुनाव
360 शिक्षक मतदाताओं में से 242 ने डाले वोट, एक वोट निरस्त
किसे कितने वोट मिले
अध्यक्ष पद
मदन बर्तवाल 200
अरुणा पाठक 42
मंत्री पद
विजय कुमार गुरुरानी 193
बीना पाठक 48
एक वोट निरस्त
कोषाध्यक्ष पद
अनुपमा बमेठा 119
ममता मुरारी 103
मनोहर लाल 19
अधिवेशन में उठीं शिक्षकों की ज्वलंत समस्याएं
हल्द्वानी। अधिवेशन में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याएं प्रमुखता से उठीं। वक्ताओं ने 2015 से मई 2015 तक डीए छह प्रतिशत, प्रोन्नत वेतनमान का एरियर और सातवें वेतनमान का एरियर का भुगतान शत प्रतिशत किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
प्रांतीय महामंत्री नंदन सिंह रावत ने समस्याओं के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से लंबित समस्याओं का समाधान कराने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। मुख्य अतिथि उपशिक्षा अधिकारी चंपा भौर्याल ने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि स्कूल का माहौल बेहतर हो तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने भरोसा दिया कि शिक्षकों की मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। जिलामंत्री डिकर सिंह पडियार ने कहा कि ब्लाक हल्द्वानी के 25 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं की ओर से डीए, प्रोन्नत वेतनमान का एरियर और सातवें वेतनमान का एरियर न मिलने की शिकायतें आई हैं। प्रांतीय उपमंत्री इंद्र सिंह रावत, संगठनमंत्री बंशीधर कांडपाल, जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व कोषाध्यक्ष पूरन सिंह नयाल आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर पूर्व कोषाध्यक्ष पूरन सिंह नयाल, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
शिक्षकों की समस्याओं को हल कराना ही सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। चयन वेतनमान का एरियर का भुगतान क्यों नहीं हो पा रहा, इसका पता लगाकर इसका समाधान कराया जाएगा।
-मदन बर्तवाल, अध्यक्ष
शिक्षकों की हर कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। जीत-हार से कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि शिक्षकों की समस्याओं को दूर कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
- विजय कुमार गुरुरानी, मंत्री
शिक्षकों का विश्वास कभी नहीं टूटने देंगी। जिस उम्मीद से साथियों ने वोट दिया है, वह उसे पूरा करके दिखाएंगी। संगठन में गुटबाजी के लिए कोई स्थान नहीं है।
- अनुपमा बमेठा, कोषाध्यक्ष
आखिर वही जीते.....
हल्द्वानी। प्राथमिक शिक्षक संघ हल्द्वानी ब्लॉक के चुनाव के लिए तीन दिन पहले आमसहमति बनाकर पदाधिकारी भी तय कर दिए गए थे मगर जिला इकाई के एक पदाधिकारी को यह बात रास नहीं आई और अड़ंगा लगा दिया। इस पर चुनाव की नौबत आई। बावजूद इसके चुनाव में भी वही लोग जीते जिनके नाम तीन पहले तय कर दिए गए थे। जिलामंत्री डिकर सिंह पडियार ने बताया कि तीन पदों पर चुनाव हुआ है। 21 पदों पर पदाधिकारियों का चयन यही कमेटी करेगी।