{"_id":"5c7997e4bdec222c51029547","slug":"31551472612-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली संस्\nथान में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव स्पंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली संस् थान में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव स्पंदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आम्रपाली संस्थान के 20वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘स्पंदन 2019’ धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में संस्थान के विभिन्न संभागों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रंगारंग कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देश की एकजुटता का संदेश दिया। मां दुर्गा के नौ अवतारों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, हिंदी, पंजाबी भांगड़ा, नृत्य, संगीत की प्रस्तुति से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। संस्थान के विद्यार्थियों ने गीतों की भावमय प्रस्तुति से समा बांध दिया। पूर्व छात्रा, सुर संगम विजेता गीतिका पंत ने गीतों की प्रस्तुति दी। पूर्व छात्र शुभम द्विवेदी ने देशभक्ति के गीत सुनाए। इससे पहले विशिष्ट अतिथि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निदेशक परमीत गर्ग ने समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में संस्थान के अध्यक्ष चानन लाल ढींगरा, सचिव नरेंद्र ढींगरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजय ढींगरा, संयुक्त सचिव बिंदु चावला, कर्नल आरसी भंडारी, निदेशक फैक ल्टी ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट प्रो. ऋ त्विक दुबे, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा आदि थे।
आम्रपाली संस्थान में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव ‘स्पंदन’