{"_id":"5c4f6438bdec2253a33c4cbd","slug":"31548706872-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज से नहीं चल रहा बिठौरिया का नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज से नहीं चल रहा बिठौरिया का नलकूप
विज्ञापन
नलकूप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर और ग्रामीण इलाकों में अभी से पेयजल संकट गहराने लगा है। क्षेत्र के तीन नलकूपों की मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। वहीं बिठौरिया में हाई वोल्टेज के चलते पिछले पांच दिनों से नलकूप नहीं चल पा रहा है। इस वजह से इलाके की पेयजल आपूर्ति ठप है। कुल्यालपुरा में भी पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की गई है।
जलसंस्थान के छड़ायल सुयाल, डहरिया, जगदंबानगर के नलकूप पिछले एक हफ्ते से खराब चल रहे हैं। इलाकों में जलसंस्थान के टैंकरों से भी पर्याप्त पेयजल बांटा नहीं जा रहा है। बिठौरिया में लगातार बिजली लाइन में हाई वोल्टेज मिलने से नलकूप का संचालन नहीं हो पा रहा है। जलसंस्थान के अधिकारियों के मुताबिक नलकूप चलाने के लिए 380 से 440 वोल्ट तक वोल्टेज की जरूरत होती है। वर्तमान में लाइन में 450 वोल्ट से अधिक वोल्टेज आ रही है। इतने वोल्टेज में नलकूप चलाने में फुंकने का खतरा रहता है। कुल्यालपुरा में भी 15 दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत जलसंस्थान के ईई से की गई है। क्षेत्र के पार्षद रवि वाल्मीकि का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जल्द पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता एलएम पांडे ने बताया कि बिठौरिया में हाई वोल्टेज आने की सूचना ग्रामीण खंड के ईई को दे दी है। उन्होंने वोल्टेज की शिकायत दूर करने का आश्वासन दिया है। वोल्टेज समस्या दूर होते ही पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी। बताया कि नलकूपों की मरम्मत का काम चल रहा है।
हाई वोल्टेज से नहीं चल रहा बिठौरिया का नलकूप
कुल्यालपुरा क्षेत्र में 15 दिन से बना है पेयजल संकट
आज ठीक होगा जगदंबा नगर का नलकूप
हल्द्वानी। जलसंस्थान के सहायक अभियंता चंदन देवड़ी ने बताया कि जगदंबा नगर के नलकूप की मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। मंगलवार तक नलकूप दुरुस्त कर पेयजल सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।