{"_id":"5b9ebe5e867a557f025671b4","slug":"31537130078-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौलापुल से काठगोदाम नरीमन चौराहे तक सड़क बनेगी टूलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौलापुल से काठगोदाम नरीमन चौराहे तक सड़क बनेगी टूलेन
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापुल से काठगोदाम नरीमन चौराहे तक सड़क फोरलेन नहीं होगी। एनएचएआई इस सड़क को डामर से बनाएगा। इसकी चौड़ाई 10 मीटर होगी। सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर के शोल्डर भी बनाए जाएंगे।
एनएचएआई को 2019 तक एनएच 87 (नया 109) को पूरा करना है। एनएचएआई ने इसे बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अब एनएचएआई रुद्रपुर से गौलापुल तक सड़क को फोरलेन बनाएगा। ये सड़क सीसी बनाई जाएगी। गौलापार पुल से नरीमन चौराहे तक सड़क टू लेन होगी। सड़क की चौड़ाई 10 मीटर होगी। इसके बीच में कोई डिवाइडर नहीं होगा। सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर के शोल्डर भी बनाए जाएंगे। वहीं गौला में कोई अतिरिक्त पुल भी नहीं बनेगा। एनएच 109 को बना रही कार्यदायी संस्था सदभाव के प्रोजेक्ट मैनेजर सतनाम ने बताया कि बरसात के काम रुका था। अब काम को तेजी से किया जा रहा है। 2019 तक सड़क को पूरा कर लिया जाएगा।