{"_id":"5b9d6820867a557fec71c52f","slug":"31537042464-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सर्किल रेट बढ़ाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सर्किल रेट बढ़ाने की कवायद शुरू
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिले में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जमीन की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर से सर्किल रेट बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। जिले भर के राजस्व अधिकारियों से इस संबंध में अपने-अपने क्षेत्र के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इस बार दस से बारह फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीएल फिरमाल की अध्यक्षता में गठित सर्किल रेट निर्धारण समिति की बैठक में सर्किल रेट नए सिरे से निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। एडीएम ने समस्त अधिकारियों को अपने-अपने तहसील क्षेत्रों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक सर्किल रेट निर्धारित करने से पहले इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि जिले में कहां-कहां नई कालोनियां कट रही हैं और कहां-कहां तेजी से होटल और रिजॉर्ट्स आदि का निर्माण हो रहा है। उसी के अनुरूप संबंधित क्षेत्र के सर्किल रेट निर्धारित किए जाएंगे।
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक संबंधित अधिकारी बुधवार तक अपने-अपने क्षेत्रों के प्रस्ताव तैयार कर लेंगे। प्रस्ताव तैयार होने के बाद बुधवार को नए सिरे से कमेटी की बैठक होगी और उक्त प्रस्तावों को जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। जिला प्रशासन उक्त प्रस्ताव को शासन को भेजेगा और शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्किल रेट निर्धारित करने के मुद्दे पर चर्चा हुई है। बुधवार को फिर से बैठक होनी है। उसके बाद ही प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।
-बीएल फिरमाल एडीएम वित्त एवं राजस्व नैनीताल