{"_id":"5b37e2b04f1c1bb36e8bab32","slug":"31530389168-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस के धुएं को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस के धुएं को लेकर हंगामा
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
स्नो ट्रेन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शताब्दी एक्सप्रेस में लगे जेनरेटर के धुएं से यात्रियों को परेशानी हुई। उन्होंने स्टेशन पर हंगामा काटना शुरू कर दिया। बाद में स्टेशन प्रशासन ने किसी तरह समझा कर शांत किया।
शताब्दी एक्सप्रेस काठगोदाम स्टेशन से दिल्ली के लिए 3:35 बजे रवाना होती है। शनिवार को ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हुई थी। इस बीच ट्रेन के एसी चलाने के लिए जेनरेटर चालू किया गया। जेनरेटर के चालू होते ही धुआं निकलना शुरू हो गया। धुएं की चिमनी का मुंह प्लेटफार्म की तरफ होने से वहां मौजूद यात्रियों को दिक्कत होने लगी। उन्होंने सांस में दिक्कत, प्रदूषण को बढ़ावा बता हंगामा किया। हंगामा होने पर यात्री जमा हो गए और इसमें सुधार की मांग करने लगे। बाद में स्टेशन प्रशासन ने समझा बुझा कर यात्रियों को रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि धुआं निकलने के लिए दाएं, बाएं तरफ रास्ता होता है, लेकिन गलती से प्लेटफार्म की तरफ हो गया था। इसमें सुधार किया जाएगा।
ट्रेनें देरी से पहुंचीं
काठगोदाम रेलवे स्टेशन सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस सुबह 5:55 के बजाय 50 मिनट की देरी से 6:45 पर पहुंची। हावड़ा से आने वाली बाघ एक्सप्रेस सुबह 9:25 के बजाय 1:30 घंटे की देरी से करीब 10 बजे पहुंची। देहरादून से आने वाली लिंक एक्सप्रेस सुबह 7:25 के बजाय 9:25 पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1:30 घंटे की देरी से चल रही थी।