{"_id":"5ad504254f1c1b84028b4f71","slug":"31523909669-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छलड़ी में पहाड़ी का मलवा सड़क में आने से दो घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छलड़ी में पहाड़ी का मलवा सड़क में आने से दो घंटे लगा जाम
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी ने हटाया मलबा
- फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। रानीबाग-हल्द्वानी मार्ग मार्ग पर पहाड़ी कटान के दौरान मलबा डंपर पर गिरने से सड़क बंद हो गई। इससे दो घंटा जाम लग गया और सड़क के दोनों ओर एक-एक किलोमीटर गाड़ियों की लाइन लग गई।
रानीबाग-भीमताल मार्ग में पिछले एक माह से पहाड़ी को जेसीबी काटकर मोड़ों को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। सोमवार की शाम करीब सात बजे जेसीबी से पहाड़ी को काटकर मलबा डंपर में डाला जा रहा था। अचानक पहाड़ी का मलबा खिसक कर डंपर में जा गिरा। सड़क में मलबे का ढेर लगने से दो घंटे लंबा जाम लगा रहा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से रास्ता खुलवाया। युवक कांग्रेस नेता नितेश बिष्ट ने बताया ठेकेदार रात के समय में पहाड़ी को काटकर सड़क चौड़ीकरण कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहाड़ी से निकले मलबेे को गलत तरीके से स्टोन क्रेशरों में बेचा जा रहा है।